फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nine people, including three women, were injured in attacks by monkeys and dogs.

Shahjahanpur News: बंदरों और कुत्तों के हमलों में तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल

Fri, 09 Jan 2026 12:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Nine people, including three women, were injured in attacks by monkeys and dogs.
मीरानपुर कटरा। नगर के कई मोहल्लों और गांवों में बंदरों और कुत्तों के हमले में तीन महिलाओं समेत नौ लोग घायल हाे गए। सभी घायलों का सीएचसी पर उपचार कराया गया।
विज्ञापन

मढ़िया गांव में गंगाराम का पुत्र अंकित दिन में करीब दो बजे छत पर कपड़े उतारने के लिए गया था। इसी दौरान छत पर बैठे बंदराें ने अंकित को काट लिया। अंकित के शोर मचाने पर ताई कुमुदनी देवी उसे बचाने छत पर पहुंचीं, तो बंदरों ने उन्हें भी काट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला ताहवरगंज निवासी सुमेर चंद्र की पत्नी तुलसा देवी छत पर किसी काम से गईं, तो उन्हें बंदर ने काट लिया। कटैया गांव में महादेव किसी काम से घर से बाहर निकले तो वहां बैठे बंदर ने उन पर हमला कर काट लिया। बाजपुर कुमरखा गांव के वीरेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी गीता देवी ने घर के बाहर बैठे बंदर को भगाने का प्रयास किया तो वह उन पर हमलावर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कई लोग कुत्ताें के हमले में भी घायल हो गए। मोहल्ला ताहवरगंज में रक्षपाल के पुत्र अंशु को कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। खिरिया सकटू निवासी मुरारी के पुत्र निशांत, कपूर नगला निवासी दिव्यांशु के पुत्र गुनगुन और उखरी गांव में अजयवीर सिंह की पुत्री दीपा सिंह को गली में कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया। सीएचसी के प्रभारी डॉ. फैजान खां ने बताया कि सभी घायलों का उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed