{"_id":"5726511e4f1c1b57035cd540","slug":"niamtpur-and-arrived-citepur-secretary-to-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियामतपुर और छीतेपुर पहुंचे मुख्यमंत्री के सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियामतपुर और छीतेपुर पहुंचे मुख्यमंत्री के सचिव
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 02 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुले स्थानों पर शौच की प्रवृत्ति के खिलाफ प्रशासनिक स्तर पर चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान की प्रगति जांचने के लिए मुख्यमंत्री के सचिव अमित गुप्ता रविवार को यहां पहुंचे। उन्होंने डीएम विजय किरन आनंद के साथ भावलखेड़ा ब्लॉक के नियामतपुर और छीतेपुर गांव जाकर इस मुद्दे पर ग्रामीणों से बात की। बाद में अफसरों के साथ बैठक करके उन्हें जागरूकता अभियान को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के सचिव गुप्ता ने मुख्यालय पर आकर खुले में शौचमुक्त वातावरण के लिए प्रशासन स्तर से अब तक किए गए प्रयासों का डीएम आनंद से फीड बैक लिया। उन्होंने बताया कि वह स्वयं दिन निकलते ही गांवों में जाकर शौच के लिए खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों को रोककर शौचालयों के इस्तेमाल के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। डीएम ने बताया कि सभी विकास खंडों में अवशेष शौचालयों का निर्माण कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। बाद में सचिव गुप्ता ने दोनों गांवों में जाकर वहां के ग्रामीणों से सीधा संवाद करके यह जानने का प्रयास किया कि शौचालयों का प्रयोग कितने ग्रामीण कर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने कहा कि खेत पर जाने की आदत पड़ जाने से शौचालय में बैठने से उन्हें असुविधा होती है। इस पर सचिव ने उन्हें मझाया कि घर में बने टॉयलेट का प्रयोग करने पर उन्हें तमाम बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा और वातावरण भी दूषित नहीं होगा। निरीक्षण में जिला पंचायत राज अधिकारी चंद्रिका प्रसाद, बाल विकास परियोजना के जिला कार्यक्रम अधिकारी धर्मेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन