फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NHRC notice to UP government in shahjahanpur school case

UP News: स्कूल में 13 छात्राओं के यौन शोषण का मामला; मानवाधिकार आयोग ने यूपी सरकार से मांगा जवाब

Thu, 18 May 2023 06:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 May 2023 06:43 PM IST
सार

स्कूल के कंप्यूटर प्रशिक्षक (अनुदेशक) ने 13 छात्राओं के साथ यौन शोषण किया है। इस मामले पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी से छह सप्ताह में जवाब मांगा है।

विज्ञापन
NHRC notice to UP government in shahjahanpur school case
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने शाहजहांपुर जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं के यौन शोषण की मीडिया रिपोर्ट का स्वत: संज्ञान लिया है। इस मामले में आयोग ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस महानिदेश को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्कूल के कंप्यूटर प्रशिक्षक (अनुदेशक) ने 13 छात्राओं के साथ यौन शोषण किया है। इस मामले पर आयोग ने संज्ञान लेते हुए यूपी के मुख्य सचिव और डीजीपी से छह सप्ताह में जवाब मांगा है। आयोग ने कहा कि अभिभावकों द्वारा मामले को पुलिस के संज्ञान में लाया गया, तब तक आरोपी 12 से 16 साल की 13 छात्राओं को यौन शोषण का शिकार बना चुका था। 

विज्ञापन

यह था मामला 

ददरौल ब्लॉक के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर टीचर कई दिनों से छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। छात्राओं ने इसकी जानकारी वहां तैनात अन्य शिक्षकों को दी, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। इसके बाद छात्राओं ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद 13 मई को आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर टीचर की पिटाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गांव के एक ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर टीचर मोहम्मद अली, इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और सहायक शिक्षिका शाजिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कंप्यूटर टीचर को पुलिस ने जेल भेज दिया।

स्कूल में यौन शोषण: छात्राओं ने बयां की कंप्यूटर टीचर की दरिंदगी, पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान

एसपी एस. आनंद ने बताया कि छात्राओं की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त हो गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। तीन छात्राओं के मजिस्ट्रेट के समझ बयान भी दर्ज करा दिए हैं। अभी मानवाधिकार आयोग से इस संबंध में रिपोर्ट भेजने का निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। निर्देश मिलने पर रिपोर्ट भेजी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed