{"_id":"64652933395f50830c0282d4","slug":"three-girl-students-made-a-statement-before-the-magistrate-about-the-handiwork-of-the-instructor-shahjahanpur-news-c-4-1-157824-2023-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में यौन शोषण: छात्राओं ने बयां की कंप्यूटर टीचर की दरिंदगी, पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में यौन शोषण: छात्राओं ने बयां की कंप्यूटर टीचर की दरिंदगी, पुलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान
Thu, 18 May 2023 05:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 18 May 2023 05:21 PM IST
सार
यौन शोषण के मामले में 14 छात्राओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया। बुधवार को पुलिस ने तीन छात्राओं को शाहजहांपुर में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उनके बयान दर्ज कराए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के ददरौल ब्लॉक के एक पूर्व माध्यमिक विद्यालय में यौन शोषण की शिकार छात्राओं की मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हो गई है। बुधवार को पुलिस ने तीन छात्राओं के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए। छात्राओं कंप्यूटर टीचर की दरिंदगी बयां की।
विज्ञापन
विद्यालय में कंप्यूटर टीचर कई दिनों से छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। छात्राओं ने इसकी जानकारी वहां तैनात अन्य शिक्षकों को दी, लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया। टीचर के बार-बार अश्लील हरकतें करने पर छात्राओं ने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद 13 मई को आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
कंप्यूटर टीचर की पिटाई कर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गांव के एक ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर टीचर मोहम्मद अली, इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और सहायक शिक्षिका शाजिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कंप्यूटर टीचर को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
14 छात्राओं का हुआ मेडिकल परीक्षण
इस मामले में 14 छात्राओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया। सीओ तिलहर प्रियांक जैन के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त मिल गई है, लेकिन अभी उसे देख नहीं पाए हैं। दूसरी ओर बुधवार को पुलिस ने तीन छात्राओं को शाहजहांपुर में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर उनके बयान दर्ज कराए।मजिस्ट्रेट के सामने छात्राओं ने अपने साथ घटे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अभी अन्य छात्राओं के बयान भी दर्ज कराएगी। बुधवार को 15 छात्र और चार छात्राएं ही विद्यालय पहुंचीं। ज्यादातर छात्राएं स्कूल जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हैं। हालांकि शिक्षक उन्हें स्कूल से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस नेता
उधर, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन सिंह के नेतृत्व में पार्टी के एक शिष्टमंडल में गांव पहुंचकर ग्रामीणों और पीड़ित परिवारों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। कहा, पूरी रिपोर्ट कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को भेजकर छात्राओं को न्याय दिलाया जाएगा।एसपी एस. आनंद ने बताया कि छात्राओं की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त हो गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। तीन छात्राओं के मजिस्ट्रेट के समझ बयान भी दर्ज करा दिए हैं। अभी मानवाधिकार आयोग से इस संबंध में रिपोर्ट भेजने का निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। निर्देश मिलने पर रिपोर्ट भेजी जाएगी।