{"_id":"379d7f8aa7c2cbd6991ad92a6e59988a","slug":"next-year-will-be-the-station-revamp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले वर्ष तक होगा स्टेशन का कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले वर्ष तक होगा स्टेशन का कायाकल्प
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
अगले वित्तीय वर्ष 2016-17 में शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। काकोरी कांड के शहीद क्रांतिकारियों वाले इस स्टेशन का लुक उनकी पहचान से जुड़ा हुआ होगा। पं. राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खां और रोशन सिंह के स्मारक प्लेटफार्मों पर लगाने संबंधी प्रस्ताव सांसद कृष्णा राज ने रेलवे मंत्रालय को दिया है। शुक्रवार को स्टेशन पर एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मीडिया से कहा कि हर प्रमुख स्टेशनों पर वहां की शख्सियत या खासियत वाला लुक होता, जबकि यहां अभी तक ऐसा नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने सकारात्मक पहल का संकेत दिया है।
इस संबंधी प्रस्ताव मंत्रालय में वर्ष 2013 से लंबित था और अब स्वीकृत हो गया है। शुक्रवार को स्टेशन पर एक इस दौरान सांसद के साथ मौजूद सीनियर डीसीएम टू राजीव सक्सेना ने मीडिया को बताया कि मार्च 2016 से पहले प्लेटफार्म नंबर एक से ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह प्लेटफार्म ढलान पर और ऊंचा - नीचा है जिसके चलते ट्रेनों को इधर के ट्रैक से गुजारने में अतिरिक्त समय लगा करता है। इसके चलते अभी तक इस प्लेटफार्म पर आ सकने वाली ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म नंबर दो से किया जा रहा है। उसी क्रम में ट्रेन पकडने की हड़बड़ी में गलत ढंग से ट्रैक क्रास करते हुए अनेकों बार यात्री हादसे का शिकार बन चुके हैं। महीने भर में एक नंबर का ट्रैक और प्लेटफार्म का तल सही करने का काम शुरू होगा।
उन्होंने बताया कि स्टेशन पर यात्री सुविधा के लिहाज से कुछ नए काम शुरू करने की तैयारी है। इनमें से प्लेटफार्म नंबर छह पर टिकट काउंटर, बहादुरगंज में कम्यूनिटी हाल, प्लेटफार्म नंबर छह पर यात्रियों की सुविधा के लिए शेड, पेयजल आदि की व्यवस्था प्राथमिकता सूची में हैं। उन्होंने जोड़ा कि सांसद की ओर कचहरी हाल्ट के पास बंद क्रासिंग को पार करते समय होने वाले हादसों के बाबत वहां अंडर सबवे बनाने की मांग की गई है जिसे रेलवे बोर्ड को भेजा गया है।