फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Newlywed woman accused of leaving with her brother-in-law after taking cash and jewelry from her in-laws' home.

Shahjahanpur News: नव विवाहिता पर ससुराल से नकदी, जेवर लेकर जीजा के साथ जाने का आरोप

Tue, 28 Jul 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Newlywed woman accused of leaving with her brother-in-law after taking cash and jewelry from her in-laws' home.
खुटार (शाहजहांपुर)। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपने छोटे भाई की नवविवाहित पत्नी पर ससुराल से नकदी, जेवर लेजाकर जीजा के साथ जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में युवक ने बताया कि दो माह पूर्व उनके भाई का निकाह पीलीभीत के एक गांव से हुआ था। निकाह के बाद भाई को अपनी पत्नी पर शक हुआ तो उसने मोबाइल फोन में कॉल रिकार्डिंग लगा दी, जिससे पता चला कि भाई की पत्नी अपने बहनोई से बातें करती थी और उससे उसके गहरे संबंध थे। भाई ने अपनी पत्नी को बहनोई से बात करने से मना किया तो वह झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देने लगी।
विज्ञापन

युवक के अनुसार उनका भाई काम करने जालौन गया है। भाई की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी घर में रखे एक लाख रुपये, जेवर और मोबाइल फोन लेकर बहनोई के साथ चली गई है। जानकारी होने पर बात की गई तो भाई की पत्नी के मायके वाले धमकी दे रहे हैं। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तहरीर की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed