{"_id":"6351a953e2bd1821fe3ce8e8","slug":"new-two-lane-bridge-to-be-built-on-khannaut-river-in-lodipur-shahjahanpur-news-bly5015068156","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोदीपुर में खन्नौत नदी पर बनेगा टू-लेन का नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोदीपुर में खन्नौत नदी पर बनेगा टू-लेन का नया पुल
विज्ञापन
खन्नौत नदी का पुल । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर में राजकीय इंटर कॉलेज से अटसलिया रेलवे फाटक तक मार्ग चौड़ीकरण के बाद एक और अच्छी खबर आ रही है। सड़क पर जाम से निपटने और खन्नौत नदी पर बने पुराने पुल का बोझ कम करने के लिए दूसरा टू-लेन का पुल बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने इसके लिए प्रस्ताव देकर कार्ययोजना में शामिल कराया है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
लखनऊ से आने के लिए रोजा से शहर में प्रवेश करने के लिए अटसलिया सबसे मुफीद रास्ता है। इस रोड की हालत काफी खस्ताहाल थी। संकरी सड़कों के कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ता था। नगर पालिका के नगर निगम बनने के बाद विकास कार्य ने रफ्तार पकड़ी। लिहाजा, जीआईसी से अटसलिया तक रोड की सूरत बदल दी गई। रोड का चौड़ीकरण कर अवैध कब्जे हटवा दिए गए।
हथौड़ा चौराहा सुभाष चौराहे के रूप में परिवर्तित हो गया। इस सड़क पर वाहनों के दबाव को देखते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने पुराने खन्नौत पुल के बगल में नया पुल बनाने का प्रस्ताव रखा है। उनके प्रस्ताव को कार्ययोजना में शामिल करते हुए अनुमानित धनराशि 1214.22 लाख तय की गई है। पुल बनने के बाद पुराने पुल पर बोझ कम हो जाएगा।
विज्ञापन
गर्रा पुल पर बनेगा नया पुल, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
ददरौल विधानसभा क्षेत्र के हटादलेलपुर-धन्यौरा मार्ग पर गर्रा नदी पर भी पुल बनेगा। पुल बनने से धन्यौरा, बख्तयारपुर, सुनौरा, अजमतपुर, सिउरा समेत दर्जन भर गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। अभी तक ग्रामीणों को करीब 15 किमी दूरी तय कर नेशनल हाईवे पर आना पड़ता है। ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुल बनने से निगोही पहुंचना भी आसान हो जाएगा। इसके अलावा जलालाबाद-शमशाबाद मार्ग पर नवघोषित राज्यमार्ग-163 के चौड़ीकरण का कार्य भी प्रस्तावित है।
कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के प्रस्ताव पर खन्नौत नदी पर टू-लेन पुल को कार्ययोजना में शामिल किया गया है। शासन से हरी झंडी मिलते ही कार्रवाई शुरू कर निर्माण कार्य कराएंगे। - संजीव गुप्ता, चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम