{"_id":"64782576f5bf894866097ad5","slug":"new-twist-in-shahjahanpur-religion-conversion-case-naved-was-enjoying-on-girl-salary-2023-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Girl Death Case: युवती की सैलरी पर मौज उड़ा रहा था नावेद, असली आधार कार्ड गायब कर किया ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Girl Death Case: युवती की सैलरी पर मौज उड़ा रहा था नावेद, असली आधार कार्ड गायब कर किया ये काम
Thu, 01 Jun 2023 01:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:11 PM IST
सार
शाहजहांपुर के धर्म परिवर्तन मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी नवेद युवती के रुपये से अपने शौक पूरा कर रहा था। उसने युवती को परिवार से दूर कर दिया था। संपर्क में आने के बाद से युवती ने अपने घर पर रुपये नहीं दिए थे। नावेद ने युवती का असली आधार कार्ड गायब कर दिया था। इसके बाद अलग-अलग नामों से अपने दो आधार कार्ड बनवाए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की नर्स की मौत के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। युवती के लिव-इन पार्टनर नावेद ने युवती का असली आधार कार्ड ही गायब कर दिया था, जबकि अपने भी दो अलग-अलग नामों से आधार कार्ड बनवा रखे थे। युवती ने नावेद के संपर्क में आने के बाद अपने वेतन के रुपये घर में देने बंद कर दिए थे।
उसके रुपये से नावेद अपने शौक पूरा करता था। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवती खीरी के थाना उचौलिया के ग्राम इब्राहिमपुर निवासी मोहम्मद नावेद के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहती थी। रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ने पर नावेद ने फरहाद के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज में उसे भर्ती कराया था।

पुलिस ने विसरा सुरक्षित किया
जहां उसकी मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर लिया गया था। रिपोर्ट में गर्भपात की दवा खाने से तबीयत बिगड़ने की बात भी सामने आई थी। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर नावेद, फरहाद व मुस्तकीम के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म और विधि विरुद्ध धर्मांतरण और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
UP News: वीडियो कॉल पर लड़की ने की अश्लीलता की हद पार, फिर जो हुआ उससे बुजुर्ग की बिगड़ गई हालत
पुलिस ने नावेद व फरहाद को जेल भेज दिया गया। मंगलवार को पुलिस के साथ आए परिजनों ने युवती के लोदीपुर स्थित कमरे में जाकर जांच की। वहां उसे युवती का आधार कार्ड निशा के नाम से मिला। मृतका के भाई के अनुसार, बहन का असली नाम वाला आधार कार्ड ही नावेद ने गायब कर दिया। धर्मांतरण के लिए उसका दूसरा आधार कार्ड बनवाया था।
वहीं पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो नावेद के भी दो आधार कार्ड मिले हैं। एक में नावेद व दूसरे में शुएब नाम लिखा है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। दो आधार कार्ड होने की बात भी विवेचना में शामिल की जाएगी।
युवती के वेतन पर मौज उड़ा रहा था नावेद, परिवार से कर दिया था दूर
नावेद ने युवती को पूरी तरह से अपने प्रेमजाल में फंसा रखा था। अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान भी उसने नर्स का असली नाम न बताकर जोया सिद्दीकी नाम लिखवाया था। जबकि अपना नाम शुएब सिद्दीकी बताया था। मृतका के परिजनों के अनुसार, करीब एक साल से उसने घर पर रुपये नहीं दिए थे। एएनएम के डिप्लोमा के लिए दो लाख रुपये की जरूरत बताकर रुपये देने बंद कर दिए थे।

उसकी सेलरी से नावेद मौज उड़ा रहा था। नावेद को गिरफ्तार करने के दौरान उसके पास से करीब एक लाख रुपये की कीमत का मोबाइल बरामद हुआ था। जबकि वह जीओ कंपनी में कार्यरत था। नावेद ने युवती को परिवार से भी दूर कर दिया था। मृतका के भाई ने बताया कि रक्षाबंधन पर घर में बहुत ज्यादा जरूरत होने पर रुपये मांगे गए थे। तब उसने दस हजार रुपये परिजनों को दिए थे।
पढ़ने में होनहार थी युवती, कठिन परिस्थितियों में पाई थी नौकरी
युवती पढ़ने में काफी मेधावी थी। उसने अच्छे नंबरों से स्नातक की परीक्षा पास की थी। पलिया में आंख के परीक्षण शिविर के दौरान बायोलॉजी से उत्तीर्ण लड़कियों की जरूरत बताई। इस पर युवती का नाम आ गया। करीब छह महीने ट्रेनिंग करने के बाद अस्पताल में काम करने लगी। इसके बाद शाहजहांपुर के अस्पताल में कार्य किया। उसने मोहम्मदी से ट्रांसफर लेने की जानकारी भी परिजनों को नहीं दी थी।

कमरे को बेहतर तरीके से बना रखा था
लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवती व नावेद ने कमरे को बेहतर तरीके से सजा रखा था। कमरे में खाने-पीने के लिए सारा इंतजाम भी था। अन्य व्यवस्थाएं भी बेहतर कर रखी थीं।
लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले युवती व नावेद ने कमरे को बेहतर तरीके से सजा रखा था। कमरे में खाने-पीने के लिए सारा इंतजाम भी था। अन्य व्यवस्थाएं भी बेहतर कर रखी थीं।
जांच ने पकड़ी तेजी, साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तारी होगी
पुलिस ने नावेद व फरहाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि तीसरे आरोपी मकान मालिक मुस्तकीम के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सीओ सदर अमित चौरसिया नेबताया कि मुस्तकीम की भूमिका की जांच की जा रही है। साक्ष्य में दोषी पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

युवती के फर्जी आधार कार्ड के अलावा नावेद के भी दो नामों से आधार कार्ड मिले हैं। मामले की जांच खुद कर रहे हैं। दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। -अमित चौरसिया, सीओ सदर