फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   New overbridge will start at Hulasanagara crossing in Navratri

शाहजहांपुर: हुलासनगरा क्रॉसिंग पर नवरात्र में मिलेगी नए ओवरब्रिज की सौगात, इस ओर जाने वालों के लिए एक लेन तैयार

Thu, 31 Mar 2022 08:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/मीरानपुर कटरा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर/मीरानपुर कटरा Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 31 Mar 2022 08:26 PM IST
सार

हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में गुरुवार को दो घंटे में क्रेन के सहारे गर्डर पिलर्स पर पहुंचाने के बाद क्रॉसिंग पर रेल-सड़क यातायात खोल दिया गया। कार्यदायी संस्था पीआरएल का कहना है कि ओवरब्रिज की लखनऊ से बरेली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एक लेन तैयार कर ली है। नवरात्र में इस लेन पर यातायात शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
New overbridge will start at Hulasanagara crossing in Navratri
शाहजहांपुर को ओवरब्रिज की सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग की हुलासनगरा क्रॉसिंग पर निमार्णाधीन ओवरब्रिज के लिए दूसरे स्पैन पर गर्डर रखने के लिए क्रॉसिंग को गुरुवार दोपहर करीब दो बजे बंद कर दिया गया। इससे लखनऊ और बरेली दिशा की ओर जाने वाले वाहनों का यातायात थम गया। क्रॉसिंग बंद होने से जाम लगने पर पुलिस ने कटरा से बरेली जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक रास्तों की ओर रवाना करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि, दो घंटे में क्रेन के सहारे गर्डर कंक्रीट के पिलर्स पर पहुंचाने के बाद क्रॉसिंग पर रेल-सड़क यातायात खोल दिया गया। इधर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की कार्यदायी संस्था पीआरएल ने ओवरब्रिज की लखनऊ से बरेली की ओर जाने वाले वाहनों के लिए एक लेन तैयार कर ली है। अधिकारियों का कहना है कि नवरात्र में किसी भी दिन इस लेन पर यातायात शुरू करा दिया जाएगा।

विज्ञापन

कार्यदायी संस्था के महाप्रबंधक का यह दावा

पीआरएल कंपनी के महाप्रबंधक टीके शर्मा ने बताया कि ओवर ब्रिज पर अब सिर्फ आखिरी स्पैन के कुल चार गर्डर रखे जाने थे, जिनमें गुरुवार को दो गर्डर रखवा दिए गए। ओवरब्रिज पर एक साइड का लिंटर डाला जा चुका है। अभी रेलवे विभाग की टीम ओवरब्रिज का निरीक्षण करेगी। रेलवे से मंजूरी मिलने के बाद ही ओवरब्रिज पर एक साइड का ट्रैफिक चालू हो सकेगा। उम्मीद है कि नवरात्र के दौरान पुल पर एक साइड का यातायात चालू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed