फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   New Government ITI to be built in Safatyara

Shahjahanpur News: सफत्यारा में बनेगा नया राजकीय आईटीआई

Wed, 29 Jul 2026 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
New Government ITI to be built in Safatyara
शाहजहांपुर। विकासखंड ददरौल के सफत्यारा गांव में नया राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) की स्थापना की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए भूमि चयन का काम पहले ही किया जा चुका है। क्षेत्रीय विधायक अरविंद कुमार सिंह के पत्र का संज्ञान लेते हुए शासन के निर्देश पर जिले के अधिकारियों की टीम ने प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करके उसे राजकीय आईटीआई के लिए उपयुक्त पाया है। ददरौल ब्लॉक में अभी तक कोई राजकीय आईटीआई नहीं हाेने के कारण क्षेत्र के युवाओं को विभिन्न ट्रेड में तकनीकी प्रशिक्षण लेने के लिए रोजा अथवा जलालाबाद जाना होता है। इसे देखते क्षेत्रीय विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर और शासन के अधिकारियों से पत्राचार करके ददरौल ब्लॉक के सफत्यारा गांव में आईटीआई की स्थापना कराने का प्रस्ताव दिया था। उनकी मांग पर शासन के निर्देशानुसार भूमि का चयन भी कर लिया गया था। गत नौ जून को जिले के अधिकारियों की टीम ने प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण भी कर लिया है।
विज्ञापन

निरीक्षण में चयनित भूमि आईटीआई के लिए पूरी तरह उपयुक्त पाई गई है। निरीक्षण कमेटी ने जिला प्रशासन के माध्यम से शासन को भेजी आख्या में राजकीय आईटीआई के लिए प्रस्तावित भूमि को उपयुक्त बताते हुए यह भी कहा है कि सफत्यारा से 15 किमी परिधि में अन्य कोई राजकीय आईटीआई नहीं हाेने से यह ब्लॉक असेवित श्रेणी में है। वहां राजकीय आईटीआई बनाना उचित होगा।
विज्ञापन

निरीक्षण में रोजा स्थित राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, जलालाबाद आईटीआई के कार्यदेशक राजीव कुमार सिंह, ग्राम प्रधान राज कुमार, लेखपाल शैलेश कुमार चतुर्वेदी आदि शामिल रहे। रोजा आईटीआई के प्रधानाचार्य के अनुसार, निरीक्षण रिपोर्ट आवश्यक कार्यवाही के लिए शासन को भेज दी गई है, ताकि क्षेत्र के युवाओं को जल्द व्यावसायिक शिक्षा का लाभ मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed