फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   New buses have increased in the Transport Corporation, yet the old ones are still running.

Shahjahanpur News: परिवहन निगम में नई बसें बढ़ीं, फिर भी दौड़ रहीं पुरानी

Thu, 02 Oct 2025 10:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 10:19 PM IST
विज्ञापन
New buses have increased in the Transport Corporation, yet the old ones are still running.
शाहजहांपुर डिपो की बस में ​खिड़की से गायब हुक। संवाद
शाहजहांपुर। परिवहन निगम के बेड़े में लगातार नईं बसों की संख्या में इजाफा होने के बावजूद पुरानी बसों को दौड़ाया जा रहा है। देखरेख के अभाव में इन बसों की हालत काफी ज्यादा खराब है। स्टीयरिंग के नीचे तारों का जाल होने के चलते आए दिन स्पार्किंग की समस्या रहती है। पुरानी बसें रास्ते में धोखा भी दे जाती हैं।
विज्ञापन

जनपद में परिवहन निगम 211 बसों का संचालन करता है। इनमें 75 अनुबंधित बसें भी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, निगम की 98 बसें पूरी तरह से नईं हैं, शेष बसें कम किलोमीटर चली हैं। रोडवेज बस अड्डे में बृहस्पतिवार को खड़ी मिली बस का एक तरफ का वाइपर नदारद था। उसके पास में प्लास्टिक की रस्सी बंधी थी।
विज्ञापन

दूसरी बस की सीटें ही खराब थीं। सीटें फटी होने के साथ काफी गंदी थीं। इन सीटों पर बैठने से लोगों के कपड़े तक गंदे हो रहे थे। पलिया रूट की बस की इमरजेंसी खिड़की काफी जर्जर थी। बस में गंदगी भरी थी। ऐसा लग रहा था कि काफी समय से सफाई नहीं की गई है। इसी तरह एक बस की खिड़की तक टूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवा को रोकने के लिए गत्ते का प्रयोग किया गया था। अधिकतर बसों के स्टीयरिंग के नीचे तारों का जाल मिला। इससे आए दिन स्पार्किंग होने से आग लगने का डर बना रहता है। चालकों ने बताया कि आए दिन पुरानी बसें रास्ते में खराब हो जाती है। उन्हें दूसरी बस बुलाकर शिफ्ट किया जाता है।
--
पुरानी बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं
बंडा, पाली, सीतापुर समेत कई मार्गों पर चलने वाली पुरानी बसों में प्राथमिक उपचार की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में किसी के चोट लगने पर प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाता है। वहीं अग्निशमन उपकरण भी कई बसों में नहीं हैं।

--
निगम के पास अधिकतर बसें सही स्थिति में हैं। छोटी समस्याएं होने की संभावना है। उनका निरीक्षण कराकर सही कराया जाएगा।
- सुशील त्रिवेदी, डिपो प्रभारी-परिवहन निगम

शाहजहांपुर डिपो की बस में खिड़की से गायब हुक। संवाद

शाहजहांपुर डिपो की बस में खिड़की से गायब हुक। संवाद

शाहजहांपुर डिपो की बस में खिड़की से गायब हुक। संवाद

शाहजहांपुर डिपो की बस में खिड़की से गायब हुक। संवाद

शाहजहांपुर डिपो की बस में खिड़की से गायब हुक। संवाद

शाहजहांपुर डिपो की बस में खिड़की से गायब हुक। संवाद

शाहजहांपुर डिपो की बस में खिड़की से गायब हुक। संवाद

शाहजहांपुर डिपो की बस में खिड़की से गायब हुक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed