{"_id":"692f2260affb687105042ce2","slug":"network-issues-caused-problems-for-patients-waiting-in-line-at-the-prescription-counter-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-159259-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नेटवर्क की दिक्कत से पर्चा काउंटर पर लाइन में लगे मरीज हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नेटवर्क की दिक्कत से पर्चा काउंटर पर लाइन में लगे मरीज हुए परेशान
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में पर्चा काउंटर पर लाइन में लगे मरीज व तीमारदार नेटवर्क आने का करते इंतजार
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में नेटवर्क की दिक्कत से पर्चा काउंटर पर लाइन में लगे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 25 मिनट बाद नेटवर्क आने पर मरीजों ने राहत की सांस ली और कर्मचारियों ने मरीजों के पर्चें बनाना शुरू हुए। वहीं, मंगलवार को 1180 और सोमवार को 1208 लोगों के पर्चें बने।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दिन में दो बजे तक का है। मरीज के साथ तीमारदार भी आते हैं। भीड़ के चलते एक तीमारदार पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लग जाता है तो दूसरा मरीज के साथ डॉक्टर कक्ष के बाहर खड़ा हो जाता है। मंगलवार की सुबह पर्चा काउंटर पर काफी भीड़ थी।
पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे बिजली जाने के दौरान नेटवर्क गड़बड़ा गया। पर्चा बनना बंद हो गए। पर्चा न बनने पर मरीज व तीमारदार काफी परेशान दिखाई दिए। वहीं कुछ मरीज खड़े-खड़े थकहार फर्श पर बैठ गए। दोपहर करीब 12 बजे नेटवर्क आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। इसके बाद स्टॉफ ने 15-20 मिनट का अधिक समय देकर सभी मरीजों को देखा। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि नेटवर्क अचानक गड़बड़ हो जाने के कारण थोड़ी समस्या आई थी, बाद में सब ठीक हो गया था।