फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nephew arrested for shooting and killing uncle over dog dispute

Shahjahanpur News: कुत्ते के विवाद में चाचा की गोली मार हत्या करने का आरोपी भतीजा गिरफ्तार

Wed, 08 Oct 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Nephew arrested for shooting and killing uncle over dog dispute
थाना सदर बाजार पुलिस की गिरफ्त में आरोपी विवेक। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। कुत्ते के शव को दफन करने के विवाद में शहर के मोहल्ला बाडूजई अव्वल निवासी प्रमोद सक्सेना की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी भतीजे विवेक उर्फ शानू को थाना सदर बाजार पुलिस ने रोडवेज स्थित रेलवे लाइन फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 12 बोर का तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान को आरोपी विवेक ने पूछताछ में बताया कि करीब 10 दिन पहले चाचा प्रदीप सक्सेना घर के पास बनी कार पार्किंग से अपनी गाड़ी निकाल रहे थे। उनकी गाड़ी से पालतू कुत्ता दब गया। चाचा से कहासुनी होने लगी। बड़े चाचा प्रमोद भी आ गए और बेइज्जती की।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों ने मामला शांत कराया, लेकिन वह रंजिश मानने लगा। रविवार रात 11 बजे ओसीएफ मेला देखकर शराब पीकर आया तो चाचा प्रमोद दिख गए। उसने गाली दी, जिसके बाद प्रमोद ने अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद तमंचा लेकर गया। लात मारने पर चाचा ने कमरे का दरवाजा खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाची समझाने के लिए आगे बढ़ीं, लेकिन गुस्से में चाचा प्रमोद पर गोली चला दी। चीख-पुकार की आवाज पर परिवार के लोग आए तो तमंचा लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ छिपते हुए भाग गया।

मालगोदाम रोड पर पड़ी प्लास्टिक की थैली में तमंचा मजार के पास झाड़ियों में छिपा दिया। दिन निकलने के बाद लोअर टी-शर्ट खरीद पहन ली और पहने कपड़ों को खन्नौत नदी में फेंक दिया। भागने की फिराक में रेलवे स्टेशन जाते समय पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed