फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nepal to help the victims of those stores opened

नेपाल पीड़ितों की मदद को लोगों ने खोले भंडार

Thu, 30 Apr 2015 08:17 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 30 Apr 2015 08:17 PM IST
विज्ञापन
Nepal to help the victims of those stores opened
नेपाल के भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए शहर के लोगों ने अपने भंडार खोल दिए हैं। जिले भर के तमाम संगठनों ने कलक्ट्रेट पर लगे शिविर में ट्रकों से खाद्य सामग्री और अन्य राहत सामग्री एकत्र की। जिसे नेपाल में भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

नेपाल में भूकंप पीड़ितों की मदद के लिए डीएम के निर्देश पर कलक्ट्रेट पर लगे कैंप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव विजय पाठक, अध्यक्ष अनिल सूद, डॉ. ब्रजेंद्र सक्सेना, डॉ. बाबा सिंह, डॉ. परविंदर सिंह आदि सभी ने मिलकर 30 क्विंटल चावल, 20 क्विंटल आटा और 10 क्विंटल दाल भेजी है। वंदना एक्सल्यूसिव के संजय अग्रवाल ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 11 हजार रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय वैश्य महिला प्रकोष्ठ ने रस्क के एक हजार पैकेट, समर्पण सेवा संस्थान ने कंबल, पानी, लाई, चूड़ा, आटा, चावल, बिस्कुट, यूनिटी क्लब ने पानी, आटा, मोमबत्ती, माचिस दी है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने ग्लूकोज बिस्कुट, बेडशीट, ईंट भट्ठा कल्याण समिति ने 550 पेटी मिनरल वाटर दिया। एसडीएम तिलहर ने भगोने, कढ़ाई, ग्लास, थाली, रामगंज के तोताराम जानकी ट्रस्ट ने कंबल, बिस्कुट, भट्ठा अध्यक्ष ने कंबल, जल निगम विभाग ने बिस्कुट, लाई-चना, सेवक इंडस्ट्रीज बरतारा ने कंबल, लायंस क्लब सेंट्रल के अध्यक्ष ऋषि कपूर और उनके संगठन की ओर से पानी, तिरपाल, बिस्कुट, मोमबत्ती, माचिस दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी ने लोई, चादर, दुआ कार एवं मोटर्स ने बिस्कुट और रस्क के पैकेट, सहायक निदेशक सूचना और श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से चावल, आटा, कपड़े दिए गए। गन्ना विभाग की ओर से टार्च, लाइटर, लाई-चना, चाय-पत्ती, बिस्कुट दिया गया। निगोही चीनी मिल ने 10 क्विंटल चीनी, पुवायां चीनी मिल, तिलहर चीनी मिल, रोजा चीनी मिल ने पांच-पांच क्विंटल चीनी दान में दी है।

विभिन्न संगठनों और संस्थाओं की ओर से भेजी गई खाद्य सामग्री एवं अन्य वस्तुओं को जल्द नेपाल भेजा जाएगा। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने संगठनों से अपील करते हुए कहा कि वे लोग एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव को नेपाल पीड़ितों की मदद के लिए सामग्री दे सकते हैं, जिससे भूकंप पीड़ितों की मदद की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed