फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Neither Tehsil nor the solution at the headquarters, the complainant is upset

Shahjahanpur News: न तहसील न मुख्यालय पर सामाधान, फरियादी परेशान

Tue, 08 Aug 2023 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 08 Aug 2023 02:51 AM IST
विज्ञापन
Neither Tehsil nor the solution at the headquarters, the complainant is upset
फरियादी, रामभजन। संवाद
शाहजहांपुर। तहसील में सुनवाई नहीं होने पर फरियादी मुख्यालय तक अधिकारियों के चक्कर काटते रहते हैं। यहां उनसे संपूर्ण समाधान दिवस में जाने के लिए कह दिया जाता है। लेकिन फिर भी समस्या का समाधान न होने पर थक चुके पीड़ित व्यवस्था को कोसते रहते हैं।
विज्ञापन


फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील स्तर पर शनिवार को किया जाता है। इसका उद्देश्य यह है कि तहसीलस्तर पर ही लोगों को समस्या का समाधान मिल सके और उन्हें मुख्यालय तक की दौड़ न लगानी पड़े। इसके बाद भी फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता है। वे मुख्यालय पर आकर अधिकारियों से मिलते हैं तो हैं तो उन्हें फिर से संपूर्ण समाधान दिवस में जाकर प्रार्थना पत्र देने के लिए कह दिया जाता है।
विज्ञापन


फरियादियों से बातचीत
फोटो- 14
बड़े भाई का नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में शामिल था। उनकी मौत के बाद वारिस होने के नाते उनको आवास मिलना चाहिए, लेकिन गांव में गुटबंदी के चलते आवास नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए वह तहसील से लेकर मुख्यालय तक के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। - रामभजन, कलान
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 16
रहने के लिए कच्चा मकान है। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन किया था। करीब चार माह से तहसील से लेकर मुख्यालय तक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तहसील पहुंचने पर मुख्यालय भेज दिया जाता है। मुख्यालय आने पर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर भेज दिया जाता है। - सीता सिंह, दाउदपुर, भावलखेड़ा
फोटो- 17
हमारी जमीन पर एक व्यक्ति कब्जा करके उसका किराया वसूलता है। इसकी शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर मुख्यालय तक कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं होती है। कई माह से मुख्यालय से लेकर तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। हर बार सिर्फ आश्वासन दे दिया जाता है। - नूरजहां, पुवायां



सभी अधिकारियों का प्रयास रहता है कि फरियादी को समस्या के समाधान के लिए ज्यादा दौड़ना न पड़े। संपूर्ण समाधान दिवस में आनी वाली शिकायतों के निराकरण पर नजर रखी जाती है। जांच के बाद ही किसी मामले में हल निकाला जाता है। फरियादियों की समस्याओं के समाधान के पूरे प्रयास किए जाते हैं। -संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन

फरियादी, रामभजन। संवाद

फरियादी, रामभजन। संवाद

फरियादी, रामभजन। संवाद

फरियादी, रामभजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed