{"_id":"68448b5917c1baa0ab082266","slug":"neighbors-attacked-in-a-dispute-broke-the-head-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-145526-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विवाद में पड़ोसियों ने किया हमला, सिर फोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विवाद में पड़ोसियों ने किया हमला, सिर फोड़ा
विज्ञापन
भावलखेड़ा। गांव मिश्रीपुर में बिजली का केबल हटाने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने छह-सात लोगों के साथ घर में घुसकर महिला के परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि महिला और उसके पति को जमकर पीटा। पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के गांव मिश्रीपुर निवासी नईम की पत्नी शबनम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके पुत्र का एक दिन पहले वाशिद से बिजली का केबल हटाने को लेकर विवाद हो गया था। शनिवार को वे अपने घर पर बकरीद का त्योहार मना रही थीं। तभी वाशिद छह-सात लोगों के साथ घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा।
विरोध करने पर मारपीट की। मारपीट में शबनम के पति नईम का सिर फट गया। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में वाशिद, शाकिर, इकबाल, सलमान, रहीम, नईम, सरताज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद