{"_id":"57af62c24f1c1bee2cee4711","slug":"ncc-cadets-awareness-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sat, 13 Aug 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब इंटरनेशनल और 25 यूपी एनसीसी बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को कमांडिंग ऑफीसर कीर्तिचक्र मेजर सुशील कुमार सिंह, लायंस क्लब के ब्रांड अंबेसडर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा और विकास मेहरा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
लायंस क्लब के यूथ वीक के अंतर्गत निकाली गई रैली का संचालन मेजर अनिल मालवीय, कैप्टन राम कुमार और लेफ्टिनेंट जेपी सिंह ने किया। इस अवसर पर जीएफ कॉलेज, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज, श्री दैवी संपद इंटर कॉलेज, रेलवे इंटर कॉलेज रोजा के एनसीसी कैडेट्स ने सहभागिता की। इस अवसर पर क्लब के ब्रांड अंबेसडर इंजीनियर विकास मेहरा ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में युवाओं की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। जरूरत उन्हें सही मार्गदर्शन की है। पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय चोपड़ा ने युवाओं का आह्वान किया कि वह अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्रहित में करें। सीओ मेजर श्री सिंह ने अभियान को शानदार पहल बताया।
इस अवसर पर अतुल कपूर, ऋषि कपूर, दिनेश चोपड़ा, राजीव खन्ना, जगजीत सिंह माटा, मनोज खन्ना, रीना अग्रवाल, अल्पना श्रीवास्तव, रिद्धि बहल, पिंकी भागी, शोभा सेठ, काजल खन्ना, मीना खन्ना, मीनू गुप्ता, मुक्ता वर्मा, मोनिका मेहरोत्रा, गुरमीत लांबा आदि सदस्य मौजूद रहे।