फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Navratri: Preparations Underway in Homes and Temples to Welcome the Goddess

नवरात्र : घरों-मंदिरों में मातारानी के स्वागत की तैयारी

Thu, 19 Mar 2026 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Navratri: Preparations Underway in Homes and Temples to Welcome the Goddess
संजय गुप्ता, दुकानदार - फोटो : Samvad
शाहजहांपुर। चैत्र नवरात्र का शुभारंभ बृहस्पतिवार से होगा। घरों में घट स्थापना होगी और मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। मातारानी के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं ने तैयारी शुरू कर दी है। नौ दिनों तक मां के विभिन्न स्वरूपों का पूजन किया जाएगा। मंदिरों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

टाउन हाल रोड स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर, चौक स्थित फूलमती मंदिर, मंडी स्थित मां दुर्गा देवी मंदिर, खिरनीबाग स्थित काली माता मंदिर, बिसरात स्थित काली माता मंदिर, कांट के शीतला माता मंदिर, पुवायां-निगोही रोड स्थित मां दुर्गा देवी समेत तमाम मंदिरों में नवरात्र के लिए तैयारी कर ली गई है। देवी मंदिरों में भव्य सजावट की गई है।
विज्ञापन

झालरों और फूलों से मंदिरों को सजाया गया है। पूजन सामग्री व सजावटी सामान की खरीदारी के लिए बाजार में लोग पहुंच रहे हैं। मातारानी की चुनरियों की भी खरीदारी की गई। रोजाना हजारों श्रद्धालु देवी मंदिरों में मातारानी का दर्शन व पूजन करेंगे। व्रत में आहार के लिए लोगों ने फल, कुट्टू का आटा आदि खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महंगी हुई पूजन सामग्री
नवरात्र शुरू होने से पहले बुधवार को दुकानों पर पूजन सामग्री खरीदने के लिए लोग पहुंचे। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष पूजन सामग्री के दाम में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बाजार में लाल चुनरी, नारियल, हवन सामग्री, लौंग, इलायची, कपूर, धूपबत्ती, रोली, बंधन, काले तिल, सूखे मेवा, चुनरी, तूल आदि की खरीदारी लोग कर रहे हैं।
-------
इन वस्तुओं पर बढ़े भाव किलोग्राम में
वस्तु पूर्व के भाव वर्तमान के भाव
नारियल 300 370
मखाना 1100 1300
देशी घी 650 700
-----------
लोगों की बातचीत
पिछले वर्ष की अपेक्षा पूजन सामग्री में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। भाव बढ़ने से दुकानदारी पर असर पड़ा है। लोग जरूरत भर पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं।
- संजय गुप्ता, दुकानदार
-----
इस बार पूजन सामग्री महंगी हो गई है। इसलिए सोच समझकर खरीदारी कर रहे हैं। पूजन सामग्री महंगी होने पर सरकार को रोक लगानी चाहिए। इससे लोग श्रद्धा से नवरात्र मना सकें।
- रेखा पांडेय, खरीदार
--
अमावस्या पर बमिहाना के दुर्गा मंदिर में लगा मेला
खुदागंज। बमिहाना गांव में दुर्गा मंदिर परिसर में अमावस्या पर बुधवार को परंपरागत मेला धूमधाम से आयोजित किया गया। मेले में दूरदराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर माता से मन्नतें मांगीं। कई लोगों ने मन्नतें पूरी होने पर मंदिर परिसर में बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए।

मंदिर के बुजुर्ग पुजारी हेकड़ पंडित के अनुसार गांव का देवी मंदिर लगभग 100 साल पुराना है क्योंकि उनके पिता भी इसी मंदिर के पुजारी रहे हैं। मेला मैदान में दुकानदारों ने दुकानें भी लगाईं। उन पर लोगों ने चाट-पकौड़ी और महिलाओं ने शृंगार सामग्री की खरीदारी की। व्यवस्था में ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह, नन्हें बाबा, सुरेश सैनी, राम अवतार सिंह, गुरपाल सिंह आदि का सहयोग रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को मेला क्षेत्र में पुलिस भी तैनात रही। संवाद

संजय गुप्ता, दुकानदार

संजय गुप्ता, दुकानदार- फोटो : Samvad

संजय गुप्ता, दुकानदार

संजय गुप्ता, दुकानदार- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed