{"_id":"6a70f6e6602c1f14ed0fa693","slug":"navodaya-students-took-out-a-procession-library-in-charge-accused-of-assault-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-180736-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नवोदय के विद्यार्थियों ने निकाला जुलूस...लाइब्रेरी इंचार्ज पर मारपीट का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नवोदय के विद्यार्थियों ने निकाला जुलूस...लाइब्रेरी इंचार्ज पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन
रोजा में हंगामा कर रहे छात्रों को समझाते स्कूल के शिक्षक। स्रोत: जागरूक पाठक
रोजा। लाइब्रेरी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी सड़क पर उतर आए। विद्यार्थियों ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सुभाष चंद्र बोस पुलिस चौकी के पास धरना शुरू कर दिया। तब एसडीएम, सीओ सदर और काॅलेज के प्रधानाचार्य ने पहुंचकर विद्यार्थियों को समझाकर वापस किया। प्रधानाचार्य ने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।
सोमवार को विद्यार्थी कॉलेज से पैदल ही जुलूस के रूप में निकल पड़े। हाथों में लाइब्रेरियन को हटाओ लिखे पोस्टर लिए विद्यार्थी नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। नाराज विद्यार्थी सुभाषचंद्र बोस पुलिस चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इसके चलते कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित हो गया।
सूचना पर रोजा थाना प्रभारी उमेश मिश्रा पहुंचे और विद्यार्थियों को समझाया। इसके बाद एसडीएम सदर प्रभात राय और सीओ शुभम वर्मा ने पहुंचकर वार्ता की। विद्यार्थियों का आरोप था कि लाइब्रेरी इंचार्ज अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। छोटी बातों पर मारपीट करते हैं। विरोध करने पर विद्यालय से निष्कासित कराने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन
यह सिलसिला लंबे समय से चल रहा है। प्राचार्य सत्यपाल सिंह ने उनकी बातों को सुनकर समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस के अनुसार, विद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष डीएम हैं। उन्हें भी पूरे मामले से अवगत करा दिया है।
--
जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों में गाली-गलौज, तोड़फोड़ और हंगामा
शाहजहांपुर। जवाहर नवोदय स्कूल में जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों में रविवार की रात विवाद हो गया। हॉस्टल का गेट खोलने को लेकर हुए विवाद के बाद गाली-गलौज और तोड़फोड़ की गई। लाइब्रेरी इंचार्ज ने पहुंचकर रोका और प्रधानाचार्य को सूचना दी।
विद्यालय में जूनियर और सीनियर छात्र-छात्राओं के अलग-अलग हाॅस्टल बने हुए हैं। दोनों ही वर्गों के विद्यार्थियों को एक-दूसरे के हाॅस्टल में जाने की अनुमति नहीं है। जूनियर हाॅस्टल में रात साढ़े दस बजे लाइट बंद कर दरवाजे भी बंद कर दिए जाते हैं। रविवार रात जूनियर के चार से पांच विद्यार्थी सीनियर हॉस्टल में अपने भाइयों से मिलने गए थे।
बताया जाता है कि तय समय के बाद वे लौटे तो जूनियर हाॅस्टल का गेट बंद मिला। रात 12 बजे दरवाजा खटखटाने के बाद सीनियर विद्यार्थियों ने आकर दरवाजे को जबरन खुलवाने का प्रयास किया। दीवार फांदकर अंदर घुसने पर विवाद हो गया। इसके बाद जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों में विवाद हो गया। शोर-शराबा होने पर लाइब्रेरी इंचार्ज नितिन मिश्रा ने रोकने का प्रयास किया।
आरोप है कि इस बीच सीनियर विद्यार्थी शौचालय की तरफ से दरवाजा फांदकर अंदर घुस गए और दरवाजा तोड़ दिया। बक्से में भी तोड़फोड़ की गई। प्रधानाचार्य के पास सूचना पहुंचने पर उन्होंने चौकीदार व अन्य लोगों को भेजा। तब मामले को शांत कराया जा सका। संवाद
-- -- -- -- -- -
विद्यालय में मोबाइल लाने पर रोक
विद्यालय में विद्यार्थियों के मोबाइल का प्रयोग करने पर रोक है। उन्हें सिर्फ विद्यालय से अपने अभिभावकों से बात करने के लिए बेसिक फोन की इजाजत है। बताते हैं कि कुछ विद्यार्थी अपने साथ मोबाइल रखते हैं। इस पर शिकंजा कसने पर सीनियर विद्यार्थियों में नाराजगी है।
-- -- -- -- -
विद्यार्थियों पर कार्रवाई संभव
घटना के बाद एसडीएम प्रभात राय और बरेली से नवोदय संस्था के अधिकारी पहुंचे हैं। उनसे कई जूनियर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने सीनियर के किए कृत्य की शिकायत की है। ऐसे में अनुशासनहीनता करने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना है।
--
पुस्तकालय इंचार्ज पर लगे आरोपों की कमेटी बनाकर जांच कराएंगे। रविवार रात जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों में आपसी मनमुटाव हो गया था। संबंधित विद्यार्थियों को समझाकर शांत करा दिया था।
-सत्यपाल, प्रधानाचार्य, जवाहर नवोदय विद्यालय
--
जूनियर और सीनियर विद्यार्थियों के मध्य हुए विवाद में हमने बीच-बचाव किया था। सीनियर विद्यार्थी गाली-गलौज कर रहे थे। दरवाजा और बक्से भी तोड़ दिए हैं। हमने रोका तो अपनी गलती छिपाने के लिए विद्यार्थियों ने निराधार आरोप लगा दिए हैं।
-नितिन मिश्रा, लाइब्रेरी इंचार्ज