फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   National highway jam from Hardoi bypass to Roja

हरदोई बाईपास से रोजा तक रहा नेशनल हाईवे जाम

Sat, 07 Nov 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
National highway jam from Hardoi bypass to Roja
शाहजहांपुर। नेशनल हाईवे पर जाम की दिक्कत बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को आरसी मिशन इलाके से रोजा तक करीब एक घंटे जाम लगा। धान और गन्ने भरी ट्रालियों के निकलने से दिनभर वाहन रेंककर चलते रहे। इस दौरान ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस वाले इधर-उधर दौड़ते रहे।
विज्ञापन

जिले में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे चौड़ीकरण के लिए किनारे खोदकर डाल दिए हैं। नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण के चलते खुदाई का काम चल रहा है। इसकी वजह से नेशनल हाईवे पर लगभग रोजाना जाम लगता है। शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या ज्यादा रही। रोजा मंडी की सामने धान भरी ट्रालियां रोड पर खड़ी थीं। दूसरे रोजा चीनी मिल चलने से शुक्रवार को हाईवे पर गन्ने भरी ट्रालियां गुजरती रहीं, जिसकी वजह से रोजा से हरदोई चौराहे तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे हरदोई चौराहे के पास ट्रैक्टर खराब हो गया, जिसकी वजह से नेशनल हाईवे की एक साइड पर वाहनों का संचालन बंद हो गया। कुछ ही देर में दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। इसका पता लगने पर आरसी मिशन प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह टीम के साथ मौके पर जा पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह ट्रैक्टर हटवाया। तब कहीं एक घंटे बाद जाम खुला। मगर इसके बाद शाम तक वाहन रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed