फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   natak manchan

‘जानेमन’ ने किया किन्नरों की पीड़ा का मंचन

Thu, 11 Nov 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
natak manchan
शाहजहांपुर के गांधी भवन में जानेमन नाटक का मंचन करते अभिव्यक्ति नाट्य मंच के कलाकर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। अभिव्यक्ति नाटक मंच की ओर से मच्छिंद्र मोरे द्वारा लिखित नाटक ‘जानेमन’ का मंचन बुधवार को गांधी भवन प्रेक्षागृह में किया गया। नाटक का उद्घाटन सिने अभिनेता राजपाल यादव में मंच पर नारियल फोड़कर किया। नाटक में कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन से किन्नरों की पीड़ा को प्रदर्शित किया, जिसको काफी सराहा गया।
विज्ञापन

शाम 7:30 बजे शमीम आजाद के निर्देशन में अभिव्यक्ति के कलाकारों ने नाटक का मंचन शुरू किया। नाटक में दिखाया कि किन्नर कोई प्राकृतिक रचना नहीं है, बल्कि गुरु की वंशवेल के रूप में मर्द से किन्नर बनाया भी जाता है। मान्यता है कि किन्नर गुरु अपनी एक चेलन के रूप में अपनी निशानी के रूप में छोड़कर नरक से मुक्ति पाती है। नाटक के माध्यम से बताया गया कि वह मर्द हुआ किन्नर बनने को आतुर हुआ करते हैं, जिनका बचपन में शोषण होने के कारण उनमें पुरुष के संसर्ग की चाह जाग उठती है।
विज्ञापन

वह स्त्री बनने की इच्छा जाहिर करते हुए पुरुष अंग को हथियार से बिच्छेदनकर बहुचर माता का वरदान मान के किन्नर जीवन की शुरुआत करते हैं। नाटक के एक दृश्य में दिखा गया कि किन्नर अपने समुदाय की देवी बहुचर माता के समक्ष कहता है कि किन्नर ईश्वर के घर पैदा नहीं होते, उन्हें तू बनाती है किन्नर, ताकि तेरी पूजा होती रहे। इस तरह नाटक जानेमन समाज के उन अवांछित तत्वों पर प्रकाश डालता है, जिसमें बच्चों के शोषण करने वाले स्वयंभू हैं या किसी किन्नर को नरक से मुक्ति के समाधान में एक मर्द को जबरन अथवा स्वयं उसी की इच्छा से किन्नर बना दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक में नज्जो के रूप में कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, पन्ना के राजेश भारती और बसंती के किरदार में ऋषिकांत ऋषि ने अपनी छाप छोड़ी। साथ ही अभिषेक कुमार, अनुराग राठौर, अरुण गुप्ता, अरुण कुमार, रिजवान सिद्दीकी, सूरज मिश्रा, अंकित त्रिवेदी, अमन राजवंशी, परविंदर सिंह, पुनीत शुक्ला, अंकुर चौहान, विनोद दौलताबाद, प्रताप राठौर, ओमवीर, अमित राठौर ने भी किरदारों को जीवंत किया। इस मौके पर एआरटीओ प्रशासन महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. स्मृति वर्मा, कृभको के एमडी की पत्नी नीतू चोपड़ा, कस्टम कमिश्नर केके कठेरिया, समाजसेवी ललित गर्ग, ओसीएफ महाप्रबंधक अनूप शुक्ला, डॉ. इंदु अजनबी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed