{"_id":"618acdc04376e3275249514d","slug":"natak-manchan-shahjahanpur-news-bly4656084148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज गांधी भवन में होगा नाटक ‘जानेमन’ का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज गांधी भवन में होगा नाटक ‘जानेमन’ का मंचन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। लेखक मछिंद्र मोरे लिखित और निर्देशक शमीम आजाद द्वारा निर्देशित नाटक ‘जानेमन’ का बुधवार को शाम सात बजे से गांधी भवन के प्रेक्षागृह में मंचन किया जाएगा। मंचन के दौरान फिल्म अभिनेता राजपाल यादव मौजूद रहेंगे।
निर्देशक शमीम आजाद ने बताया कि नाटक जानेमन में किन्नरों के जीवन को दर्शाया गया है। किन्नरों के रीति रिवाज, उनके जीवन की मान्यताएं, उनकी वेदनाएं, उनके मजाक आदि इस नाटक में दिखाया जाएगा। नाटक के मंचन की तैयारी पूरी हो चुकी है। अभिव्यक्ति संस्था के कलाकार इसका मंचन करेंगे। बताया कि नाटक का पूर्वाभ्यास सरदार पटेल हिंदू इंटर कॉलेज में दो माह से चल रहा था। इसमें सभी कलाकार किन्नर के रूप में दिखेंगे। इसके लिए रंगकर्मियों ने जी-तोड़ मेहनत की है।
नाटक के कलाकारों में कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, राजेश भारती, ऋषिकांत, परविंदर सिंह, रिजवान सिद्दीकी, अनुराग राठौर, विनोद दौलताबाद, सूरज मिश्रा, अभिषेक कुमार, अंकित त्रिवेदी, अरुण गुप्ता, पुनीत शुक्ला, अंकुर चौहान, अरुण कुमार, अमन राजवंशी, हर्षवीर, ओमवीर आदि शामिल हैं। इनके अलावा ऐनुल हक, उषा सक्सेना, प्रियंका, पुनीत शर्मा, दिव्यांशु सिंह का सहयोग रहेगा। बताया कि नाटक में केवल कार्ड से ही एंट्री होगी, कार्ड गांधी भवन में प्रदर्शन से पहले उपलब्ध रहेंगे।