फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Narayan in calligraphy and paint Bleed I won Noor Fatima

सुलेख में नारायण और रंग भरो में नूर फात्मा विजयी

Thu, 03 Dec 2015 11:21 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Narayan in calligraphy and paint Bleed I won Noor Fatima
विश्व विकलांगता दिवस पर बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत चल रहे विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के कैंप में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेत्रहीन और मूकबधिर बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राखी, सुमन, अनुराग ने मां शारदे की वंदना और स्वागत गीत से किया। इसके बाद रोशनी, दुर्गा, राखी, कंचन, अनुराग, गायत्री, विकास, अंकित, अनुज, सुहेल, श्वेता आदि बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाले गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में हुई सुलेख प्रतियोगिता में नारायण ने प्रथम, अंशू ने द्वितीय, नूर फात्मा ने तृतीय, रंगोली में राम निवास ने प्रथम, आफरीन ने द्वितीय, आरिफ ने तृतीय, रंग भरो प्रतियोगिता में नूर फात्मा ने प्रथम, लक्ष्मी ने द्वितीय, छबि ने तृतीय, म्यूजिकल चेयर में हिमांशु ने पहला, राज ने दूसरा और शाहरुख ने तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेल लिपि लेखन में अनुज मिश्रा ने पहला, राखी ने दूसरा, सुमन ने तीसरा, छूकर पहचानों प्रतियोगिता में सुमन ने पहला, अनुज मिश्रा ने दूसरा, राखी ने तीसरा, सूंघकर पहचानों प्रतियोगिता में अनुज मिश्रा ने पहला, राखी ने दूसरा, सुमन ने तीसरा तथा अंत्याक्षरी में राखी ने प्रथम, सुमन ने द्वितीय और अनुराग ने तृतीय स्थान पाया।
समापन पर मुख्य अतिथि सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी पीपी सिंह, विशिष्ट अतिथि सोहन शुक्ला, कार्यक्रम अध्यक्ष पीएल निरंकारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आयोजन में निकहत परवीन, दपिंदर कौर, अंजली कटियार, वीरपाल सिंह, अमरीश सिंह, विवेक सिंह आदि का योगदान रहा।  

बच्चों ने शहीद पार्क का भ्रमण कर शहीदों को किया नमन
शाहजहांपुर। शिशु एवं नारी कल्याण को छात्र-छात्राओं ने शहीद उद्यान का भ्रमण कर हरे-भरे पेड़-पौधों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अमर शहीदों की प्रतिमाओं का पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

प्रधानाचार्य रामचंद्र पांडेय और स्कूल की डायरेक्टर पूनम कुशवाहा की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने शहीद उद्यान पहुंचकर सबसे पहले शहीद स्तंभ और अमर शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमाओं पर पुुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पार्क झूलों के साथ खो-खो, कबड्डी, रस्सी कूद, बैडमिंटन, फुटबाल आदि खेेलों को आनंद लिया। इन खेलों में शीतल, नवनीत, अदीवा, कार्तिक, रहमा, वरुण, कृष्णा, अहिदना, मीनू, मुस्कान, सैफ, मोहित, शानू, आकांक्षा, शिवम, फिरोज, रहनुमा, गरिमा, हितिका, प्रेरणा, रोहित, वैभव, फलक, विवेक, विशाखा आदि शामिल रहे। व्यवस्था में शालिनी सक्सेना, नीलम, नाहीद, नम्रता, विम्मी, किरन, शालिनी प्रधान आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed