अखिलेश और राहुल पर हमला: नंदी बोले- पिता को हटाने वाले लादेन को मान सकते हैं आदर्श, लोग बच्चे का नाम पप्पू नहीं रखना चाहते
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह राहुल गांधी ने कांग्रेस की लुटिया डुबोई, उसी तरह अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बना दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव को सपा का तथाकथित राष्ट्रीय अध्यक्ष बताते हुए कहा कि अखिलेश अपने पिता को हटाकर स्वयंभू अध्यक्ष बन गए। वह (अखिलेश) सत्ता के लिए कभी भी ओसामा बिन लादेन को अपना आदर्श बना सकते हैं। जनता ने ऐसे लोगों को नकार दिया है।
दो दिवसीय प्रवास पर शाहजहांपुर आए कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि अखिलेश यादव की बचकानी हरकत सभी ने देखी है। कहीं टोटी का फोटो बना हो तो लोग अखिलेश यादव बोलने लगते हैं। इतने बड़े प्रदेश के कभी मुखिया रहे इंसान की छोटी सोच है।
राहुल की तरह अखिलेश ने समाजवादी पार्टी को बनाया समाप्तवादी पार्टी
नंदी ने राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को देखकर लोग अपने बच्चों का नाम पप्पू रखने का विचार नहीं करते हैं। राहुल गांधी ने जिस तरह से कांग्रेस की लुटिया डुबोई है, उसी तरह समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बनाने में अखिलेश यादव का हाथ है।