फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Names of government high schools were removed, new ones were added... 126 centers have been finalized.

Shahjahanpur News: राजकीय हाईस्कूलों के नाम काटे, नए बढ़ाए...126 केंद्र हुए फाइनल

Mon, 15 Dec 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Names of government high schools were removed, new ones were added... 126 centers have been finalized.
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए 126 केंद्र फाइनल किए गए हैं। इसमें राजकीय हाईस्कूलों के नाम संसाधन नहीं होने के चलते हटाए गए हैं और नए स्कूलों के नाम बढ़ाए हैं। परिषद की वेबसाइट पर डाटा अपलोड कर दिया गया है। 17 दिसंबर को बोर्ड सूची जारी करेगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 119 केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। ऑनलाइन डाटा के आधार बनाए गए केंद्रों में काफी गड़बड़ी थी। अधिकतर केंद्रों को अधिक दूरी पर बना दिया गया। कुछ में क्षमता से ज्यादा छात्र संख्या दी गई। राजकीय हाईस्कूलों में फर्नीचर, कैमरे और स्टाफ का अभाव होने के बाद भी प्रस्तावित सूची में डाल दिया गया था।
विज्ञापन

प्रस्तावित केंद्रों के लिए 118 ऑनलाइन प्रत्यावेदन आए थे। डीएम ने प्रत्यावेदनों की तहसील स्तरीय जांच कराई। उनकी रिपोर्ट आने के बाद परीक्षा केंद्रों की स्थिति को फाइनल कर दिया गया है। पहली बार प्रस्तावित केंद्रों की सूची में शामिल किए राजकीय हाईस्कूलों को हटा दिया गया है। जीआईसी टिकरी और जीजीआईसी अजीजगंज का नाम भी सूची से हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ नए स्कूलों को जोड़ते हुए 126 केंद्रों के नाम फाइनल किए गए हैं। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि गत वर्ष की तरह 126 केंद्रों की सूची बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। परिषद से ही सूची फाइनल की जाएगी।

--
चहारदीवारी के चलते बना दिए थे केंद्र
-राजकीय हाईस्कूलों को पहली बार केंद्र बनाया गया था। यहां पर संसाधन नहीं थे। चहारदीवारी होने के चलते बोर्ड ने इन्हें प्रस्तावित सूची में डाल दिया। इसे लेकर प्रधानाचार्यों ने भी प्रत्यावेदन दिए थे। तहसील स्तरीय टीमों ने भी रिपोर्ट दी। इसके बाद केंद्रों को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed