फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Name got messed up in Khatauni, suspension order of Lekhpal

खतौनी में नाम मिला गड़बड़, लेखपाल को निलंबित करने का आदेश

Sun, 29 May 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Name got messed up in Khatauni, suspension order of Lekhpal
पुवायां में थाना दिवस में शिकायतें सुनते डीएम, एसपी - फोटो : POWAYAN
पुवायां। डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी एस. आनंद ने शनिवार को पुवायां और सिंधौली के थाना दिवस के समस्याएं सुनी। सिंधौली में एक खतौनी में नाम गड़बड़ होने पर डीएम ने लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। लेखपाल के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। अवैध कब्जा, गुंडागर्दी और उत्पीड़न की शिकायतों को लेकर डीएम ने टीमों को रवाना कर समस्या का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना पुवायां में शिकायतें सुनने के दौरान सियाराम ने बताया कि गांव गदाईसांडा में उनकी जमीन तीन बार कब्जा मुक्त कराने के बाद भी मलकीत सिंह ने फिर कब्जा कर लिया है। डीएम ने टीम भेजकर जमीन कब्जामुक्त कराने और कब्जा करने वाले पर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुवायां में 26 शिकायतें दर्ज की गईं। सात का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

सिंधौली में थाना दिवस के दौरान राजेश्वरी देवी ने डीएम को बताया कि उन्हें विरासत में जमीन मिली थी, लेकिन नई खतौनी में उनका नाम छूट गया। उनके तीन बेटे हैं। दो बेटों ने एक तिहाई हिस्सा जमीन बेच दी। बेची गई जमीन के साथ ही जमीन खरीदने वाले ने राजेश्वरी की जमीन भी जोत कर अपनी जमीन में मिला ली। डीएम ने मौजूद लेखपाल को जांच करने और तत्कालीन लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। 15 शिकायतें मिलीं, जिसमें दस का निस्तारण किया गया। एसपी ने कहा कि शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंडा में एडीएम, एएसपी ने सुनीं समस्याएं
बंडा। थाना समाधान दिवस पर एडीएम रामसेवक द्विवेदी और एएसपी संजीव वाजपेयी ने शिकायतें सुनी। 15 शिकायतें दर्ज की गईं। पांच का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। बंडा निवासी वीरपाल सिंह, निरंजन सिंह, राजकुमार सिंह, सत्यवीर सिंह आदि ने छुट्टा पशुओं की समस्या उठाई और नगर पंचायत में गोशाला बनवाने की मांग की। एडीएम ने कहा कि प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम बनाई गई है। संवाद

खुदागंज। थाना सभागार में एसडीएम राशि कृष्ण, सीओ अरविंद कुमार, थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, अधिशासी अधिकारी अनूप कुमार रावत लोगों की समस्याएं सुनीं। सात शिकायतें आईं। पांच शिकायत राजस्व और दो शिकायतें पुलिस विभाग से संबंधित थीं। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का तत्काल निस्तारण करा दिया। राजस्व संबंधी विवाद के हल के लिए लेखपाल को भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed