{"_id":"68f9215c7436dc22c60968e6","slug":"najibabad-grp-came-to-search-for-mobile-in-train-robbery-case-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-155728-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: ट्रेन लूटकांड में मोबाइल तलाशने आई नजीबाबाद जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: ट्रेन लूटकांड में मोबाइल तलाशने आई नजीबाबाद जीआरपी
विज्ञापन
भावलखेड़ा। जनपद बिजनौर के नजीबाबाद में ट्रेन में हुए मोबाइल लूटकांड के मामले में जीआरपी नजीबाबाद की टीम ने यहां आरसी मिशन पुलिस के साथ इलाके के कई स्थानों पर दबिश दी।
दरअसल, पंजाब के रहने वाले एक आरोपी के यहां रहने की सूचना मिली थी। जनपद बिजनौर के जीआरपी नजीबाबाद थाने में तैनात एसआई सलीम खां, कांस्टेबल सहदेव सिंह ने यहां आरसी मिशन पुलिस के साथ इलाके के सराय काइयां, रेती आदि मोहल्लों में दबिश दी।
एसआई सलीम खां ने बताया कि करीब एक माह पूर्व ट्रेन में लुटेरों ने मोबाइल छीन लिया था। सर्विलांस पर नंबर लगाया गया तो उसकी लोकेशन यहां आरसी मिशन क्षेत्र में मिली। एक आरोपी पंजाब का रहने वाला है। वह यहां कुछ दिन रहा और मोबाइल वहीं लूटा गया मोबाइल बिक्री कर चला गया। मोबाइल खरीदने वाले आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर आरसी मिशन धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि नजीबाबाद जीआरपी पुलिस ने यहां आकर दबिश दी है। मामले की जांच कर रही है। संवाद