फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nagar Panchayat's pond was freed from encroachment by using JCB

Shahjahanpur News: जेसीबी चलाकर नगर पंचायत का तालाब कराया कब्जामुक्त

Sun, 15 Feb 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat's pond was freed from encroachment by using JCB
निगोही। नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार में मोहल्ला हमजापुर और पैतापुर में तालाब की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे शनिवार को पुलिस की मौजूदगी में नगर पंचायत के कर्मचारियों ने जेसीबी से हटवा दिए। इसके साथ ही तालाब को पूरी तरह कब्जामुक्त करा दिया गया।
विज्ञापन

राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 55 पर नगर पंचायत के नाम दर्ज तालाब की जमीन पर एक व्यक्ति ने चहारदीवारी उठाकर कब्जा कर लिया और वहां सीमेंट की चादरें डाल दीं। बाद में उसने वहां अपने कृषि यंत्र और ट्रैक्टर खड़ा करना शुरू कर दिए। यही नहीं, मोहल्ले के अन्य कई लोगों ने भी वहां अपनी झोंपड़ी डालकर शौचालय बना लिए।
विज्ञापन

सुंदरीकरण के लिए तालाब चिह्नित होने पर सर्वे किया तो वहां अवैध कब्जे मिले। कब्जेदारों पर मौखिक चेतावनी का असर नहीं होने पर उन्हें गत एक फरवरी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में तालाब की जमीन छोड़ने की चेतावनी दी गई। यह मियाद पूरी होने पर भी कब्जे नहीं हटे, तो शनिवार को नगर पंचायत के लिपिक दानिश खां ने कर्मचारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर जाकर जेसीबी से झोंपड़ी समेत वहां बनाई गई कोठरी और शौचालय ध्वस्त कराकर हटवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कार्रवाई के विरोध में कुछ स्वर उठे, लेकिन पुलिस की सख्ती के कारण बाद में सभी खामोश हो गए। अधिशासी अधिकारी सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि तालाब को सुंदरीकरण के लिए कब्जामुक्त करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed