फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   nagar Nigam

कर और राजस्व वसूली में शिथिलता बरतने पर भड़के आयुक्त

Sun, 16 Feb 2020 10:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
nagar Nigam
शाहजहांपुर। निगम के विभागीय अधिकारियों की बैठक रविवार को हुई, जिसमें विभागीय कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान नगर आयुक्त ने कर संग्रह व राजस्व निरीक्षकों द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष वसूली में शिथिलता बरतने और कर निर्धारण अधिकारी भूपेंद्र सिंह विसेन के बैठक से नदारद रहने पर नाराजगी जताई। साथ ही पांच कर संग्रहकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने कहा कि कर संग्रह एवं राजस्व निरीक्षकों द्वारा अपने निर्धारित लक्ष्य के अनुसार वसूली नहीं कर रहे। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी और कर अधीक्षक कोई रूचि नहीं ले रहे। जिसे बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सूचना के बाद भी कर निर्धारण अधिकारी भूपेंद्र सिंह विसेन के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई। उन्होंने 05 सबसे खराब कर संग्रहकर्ता और संबंधित राजस्व निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लक्ष्य के अनुसार वसूली न करने पर फरवरी का वेतन रोकने का निर्देश भी दिए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी को सभी बड़े बकायेदारों से धनराशि वसूलने के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने और धनराशि एकमुश्त भुगतान करने पर गीले एवं सूखे कूड़े के लिए दो डस्टबिन देने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

रोजाना प्रगति रिपोर्ट और ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश
- नगर आयुक्त ने निगम की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। उपस्थित अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता को निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं की दैनिक प्रगति रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बंका घाट पर पुल निर्माण करने वाले ठेकेदार को नोटिस निर्गत देने और तीन शिफ्टों में टीम लगाकर 24 घंटे लगातार काम कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने निर्धारित समय सारणी के अनुसार काम न करने वाले
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदारों, कार्यदायी संस्था को निरंतर नोटिस देने को कहा गया।
सफाई व्यवस्था में सुधार न होने पर लगाई फटकार
- शहर की सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार न होने के कारण नगर स्वास्थ्य अधिकारी, सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों से नगर आयुक्त ने नराजगी जताई। कहा कि नियमित निर्देश देने के बाद भी सफाई के समय सभी सफाई कर्मचारियों को उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो रही। सफाई कार्य में सुधार न लाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। रोजाना दोपहर दो बजे से और रविवार को सुबह सात बजे से विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वीकृत शौचालयों की दूसरी किस्त के भुगतान और नए सर्वेक्षित परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराने के संबंध में सूचना न उपलब्ध कराने पर नाराजगी जताई। निर्देशित किया गया कि अवशेष और नए कार्य तीन दिन के अंदर पूरे करा लिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed