{"_id":"5e173bbb8ebc3e87df029757","slug":"nagar-nigam-shahjahanpur-news-bly391313526","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तर की फाइलें जलाना कर्मचारी को पड़ा भारी, नगर आयुक्त ने लिया सख्त एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तर की फाइलें जलाना कर्मचारी को पड़ा भारी, नगर आयुक्त ने लिया सख्त एक्शन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम कार्यालय में फाइलें जलाने के मामले को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट दर्ज सीटीओ से जल्द देने को कहा है। उधर, सीटीओ आरती सिंह ने इस मामले में संबंधित कर्मचारी का जवाब तलब किया है।
दो दिन पहले नगर निगम कार्यालय के दाखिल खारिज विभाग के कर्मचारी ने कुछ कागज और फाइलें चुपचाप जला दी थीं। इन फाइलों को जलाने के लिए न तो किसी अधिकारी से अनुमति ली गई, और ना ही इस बारे में अधिकारियों को कुछ बताया गया था। कार्यालय में धुआं भरने पर बाकी कर्मचारियों को फाइलें जलाए जाने की जानकारी हुई थी। पूर्व नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह के तबादला होने के बाद फाइलें जलाया जाना खासा चर्चा का विषय बना है। माना जा रहा है कि नवागत नगर आयुक्त से छुपाने के लिए किसी फाइल को जलाया गया है, जिसमें किसी तरह का घपला होने की संभावना थी। इस मामले में अपर नगर आयुक्त एसके सिंह के निर्देश पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने संबंधित कर्मचारी से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। जल्द ही इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी जाएगी।
वहीं, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह ने बताया कि नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने अवकाश से लौटने के बाद फाइलों को जलाने का संज्ञान लिया है। उन्होंने सीटीओ से तुरंत अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है। साथ ही बिना अनुमति के कार्यालय में किसी भी तरह की कागज न जलाने की हिदायत दी है।