{"_id":"620c117a8df79303003494a6","slug":"murdor-of-pollitng-agent-in-nigphi-shahjahanpur-news-bly4756031179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के पोलिंग एजेंट की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के पोलिंग एजेंट की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के गांव विक्रमपुर चकौरा गांव में मंगलवार सुबह फर्जी मतदान से रोकने की रंजिश में सपा के एजेंट सुधीर सिंह यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि गांव के भाजपा समर्थकों ने सुधीर के घर पर पथराव और फायरिंग कर दी। फायरिंग में उसके माथे पर गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि, भाजपा समर्थक वीरेंद्र सिंह भी गोली लगने से घायल हुए हैं।
नेम सिंह का बेटा सुधीर सिंह (20) सोमवार को हुए मतदान में तिलहर विधानसभा के सपा प्रत्याशी रोशन लाल वर्मा के एजेंट बने थे। मतदान में सुधीर ने गांव की युवती को फर्जी मतदान करने से रोक लिया था। वोटिंग समाप्त होने के बाद भाजपा समर्थकों ने उसे घेर लिया था। तब पुलिस ने मौके पर मामले को शांत करा दिया था। मंगलवार सुबह छह बजे गांव के भाजपा समर्थकों ने सुधीर सिंह के घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने मकान पर पथराव करने के बाद फायरिंग कर दी। राइफल की गोली माथे पर लगने से सुधीर की मौके पर मौत हो गई। फायरिंग में भाजपा समर्थक वीरेंद्र सिंह भी सीने में गोली लगने से घायल हो गए। इस मामले में मृतक के पिता नेम सिंह की ओर से गांव के राजेश्वर सिंह, सुशांत सिंह, विशेष यादव, राकेश सिंह, अनुज व एक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। दूसरे पक्ष के वीरेंद्र सिंह के बेटे संजीव ने झंकार, संजीव और जबर सिंह के खिलाफ धारा 307 का मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी एस आनंद ने बताया कि दोनों पक्षों में प्रधानी के चुनाव को लेकर रंजिश चल रही थी। अब शांति व्यवस्था कायम है।