फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   murder

मामूली बात पर गोली मारकर भाई की हत्या

Sun, 07 Jun 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
murder
तिलहर। चकुलिया गांव में मामूली सी बात पर हुए विवाद के दौरान एक ग्रामीण ने तमंचे से छोटे भाई को गोली मार दी। गोली उसके पेट में लगी, जिससे मौके पर मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से भाग निकला। मृतक की पत्नी ने अपने जेठ के खिलाफ हत्या की नामजद तहरीर दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे तिलहर प्रभारी निरीक्षक ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

यह वारदात शनिवार देर शाम करीब आठ बजे हुई और इसमें 40 वर्षीय पातीराम की जान गई। पातीराम वर्मा और उसका सगा भाई राजाराम वर्मा अपने खेत में सब्जी उगाते थे। मगर दोनों के बीच छोटी मोटी घरेलू बातों को लेकर मनमुटाव रहता था। पुलिस के मुताबिक शनिवार रात राजाराम अपने खेत से सब्जी तोड़ने का आरोप अपने छोटे भाई पातीराम (40) पर लगा रहा था। जबकि पातीराम सब्जी तोड़ने से मना कर रहा था। इसी को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हो गया। शोर सुनकर दोनों के परिवार वाले और आसपास के लोग जमा हो गए। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर राजाराम ने तमंचा निकाला और खुलेआम गोली चला दी। गोली पातीराम के पेट में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

अचानक गोली चलने से मौजूद लोग खुद की जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे। इस मौके का फायदा उठाकर आरोपी भी मौके से भाग निकला। परिजन घायल को अस्पताल ले जाते इससे पहले ही पातीराम ने दम तोड़ दिया। फिर तो घर में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तिलहर पुलिस को दी। कुछ ही देर में तिलहर थाना प्रभारी जसवीर सिंह मौके पर जा पहुंचे और परिवार के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। पातीराम की पत्नी विमला की ओर से अपने जेठ राजाराम के खिलाफ तहरीर दी गई है। कोतवाल जसवीर सिंह ने बताया कि बड़े भाई ने छोटे की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक की पत्नी की ओर से तहरीर दी गई है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed