{"_id":"5eceae608ebc3e908501880b","slug":"murder-shahjahanpur-news-bly407250646","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनौर दोहरा हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनौर दोहरा हत्याकांड: चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस की हिरासत में पिता-पुत्र की हत्या के आरोपी।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने गांव चिनौर में हुए दोहरे हत्याकांड के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से दोनाली बंदूक बरामद हुई है। पुलिस का दावा सभी हत्यारोपी गैर जनपद भागने की फिराक में थे। कोर्ट के आदेश पर चारो हत्यारोपी जेल भेज दिए गए।
25 मई को थाना सदर बाजार क्षेत्र के गांव चिनौर तिराहे पर उसी गांव के रहने वाले कैलाश वर्मा और उनके बेटे आकाश वर्मा की बाइक टकराने की मामूली सी बात पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार किरन पाल सिंह ने बताया कि बुधवार को हत्याकांड के आरोपी निखिल मिश्रा निवासी ओसीएफ स्टेट थाना सदर बाजार, प्रभात कुमार, रोहित कुमार निवासी न्यू डिफेंस कॉलोनी चिनौर, विनोद कुमार निवासी मोहल्ला गदियाना थाना सदर बाजार को बरेली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया गया। चारो आरोपी बस पकड़कर गैर जनपद भागने की फिराक में थे। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त दोनाली बंदूक तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत के बाद आकाश के पक्ष के लोगों ने उन्हें चिनौर तिराहे पर घेर लिया था। तब खुद की जान बचाने के लिए उन्हें फायरिंग करनी पड़ी। इसमें आकाश और उसके पिता कैलाश की मौत हो गई। केपी सिंह ने बताया कि इस मामले में फरार चल रहे आरोपी गंगा प्रसाद व आदर्श कुमार की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अशफाक नगर चौकी प्रभारी राकेश यादव, कैंट चौकी प्रभारी प्रीती पवार, एसआई गुड्डू सिंह आदि शामिल रहे।