फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Murder report filed in the case of death of MBBS student in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: एमबीबीएस छात्र की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज, पिता ने लगाए ये आरोप

Mon, 07 Oct 2024 04:11 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Oct 2024 04:11 PM IST
सार

गोरखपुर के थाना शाहगंज के मोहल्ला राप्तीनगर निवासी कुशाग्र प्रताप सिंह बंथरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र थे। रविवार सुबह उनका शव हॉस्टल के पीछे पड़ा मिला था। इस मामले में उनके पिता ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Murder report filed in the case of death of MBBS student in Shahjahanpur
छात्र कुशाग्र प्रताप सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में छत से गिरकर एमबीबीएस छात्र की मौत के मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि रविवार को छात्र का शव हॉस्टल के पीछे शव पड़ा मिला। 

विज्ञापन


गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के राप्ती नगर फेज-1 के एमआईजी 35 के रहने वाले अजय कुमार सिंह ने तिलहर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उनका बेटा कुशाग्र प्रताप सिंह वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र था। 
विज्ञापन


हॉस्टल में गतिविधियां लगीं संदिग्ध
छह अक्तूबर को सुबह 08:45 बजे उनके फोन पर कॉल आई कि उनके बेटे की मौत हो गई है, कॉलेज आ जाइए। इसकी सूचना उन्होंने लखनऊ में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को दी। जब अजय कॉलेज पहुंचे तो उन्हें हॉस्टल की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित खबर- MBBS Student Death: मेडिकल कॉलेज में छात्र की मौत का रहस्य गहराया, सीसीटीवी खराब, कमरे में मिला ये सामान
 

अजय के मुताबिक, प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि कुशाग्र को जबरदस्ती छत से नीचे फेंका गया या मारा गया था। उसके शरीर पर चोट जैसे निशान थे और अपने बचाव के चिह्न थे। हॉस्टल का सीसीटीवी बंद मिला। कॉलेज प्रशासन का रवैया भी असहयोग भरा रहा। 

हत्या का जताया शक
उन्हें शक है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पिता के मुताबिक, बेटे ने कुछ साथी छात्रों को उधार दिया था। उन्होंने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी को न्याय दिलाने की मांग की है। एसपी राजेश एस. ने बताया कि तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed