फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipality removed tin shed from JCB

नगर पालिका ने जेसीबी से हटवाया टिन शेड

Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Municipality removed tin shed from JCB
तिलहर में बड़ी मस्जिद के पास सार्वजनिक स्थल पर डाले गए टीन सेट को हटाती जेसीबी। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। मोहल्ला कच्चा कटरा स्थिति बड़ी मस्जिद के समीप होली और उर्स की सार्वजनिक भूमि पर टिन शेड डालकर अतिक्रमण किए जाने का लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद बुधवार को नगर पालिका ने पुलिस के साथ जेसीबी से टिन शेड को हटवा दिया।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले इस सार्वजनिक स्थल पर उर्स का आयोजन किया था। एक व्यापारी की शह पर एंगल लगाकर टिन शेड डाल दिया था। तब उर्स के बाद टिन हटा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन ऐसा नहीं किया। लोगों ने विरोध करते हुए कब्जा हटाने को एसडीएम, नगर पालिका, सीओ, तहसीलदार और पुलिस से नाराजगी जताई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझाने का प्रयास किया और टिन शेड हटाने का भी अनुरोध किया लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ने पर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय के निर्देश पर बुधवार को सुबह 10 बजे नगर पालिका ईओ सर्वेश कुशवाहा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी भी पुलिस के साथ आ गए। अधिकारियों ने जेसीबी चलाकर अवैध रूप से डाले गए टिन शेड की फाउंडेशन को उखाड़ कर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ ने बताया कि फाउंडेशन में लगे लोहे के एंगल और अन्य सामग्री को वाहन में भरकर उसे जब्त कर लिया है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थल और नगर पालिका की भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अवैध कब्जेदारों को निर्देशित किया है कि वे सार्वजनिक स्थल से कब्जे हटा दें, अन्यथा पालिका प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करने को बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed