फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal Corporation's new office incomplete, employees facing trouble in old

Shahjahanpur News: नगर निगम का नया कार्यालय अधूरा, पुराने में मुसीबत झेल रहे कर्मचारी

Fri, 07 Jul 2023 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's new office incomplete, employees facing trouble in old
न्यू सिटी ककरा में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय नवीन भवन
शाहजहांपुर। बरसात में पुराने नगर निगम कार्यालय में मुसीबत झेलने वाले कर्मचारियों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। नगर निगम के जिस नए कार्यालय का निर्माण 28 फरवरी तक पूरा हो जाना था, वहां मात्र 35 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो सका है। वहीं टाउनहाल स्थित पुराने कार्यालय में कर्मचारी बरसात में मुसीबत झेल रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को झमाझम बारिश होने पर नगर निगम कार्यालय में जलभराव हो गया था। पानी कार्यालय के हॉल और तक पहुंच गया। इसके चलते करीब दो घंटे तक कार्यालय में कोई कार्य नहीं हुआ। मशीन से पानी निकाले जाने के बाद कर्मचारियों ने कार्यालय में प्रवेश किया और कार्य शुरू कर पाए। यह कोई नई समस्या नहीं है। हर साल ऐसा होता है लेकिन कोई स्थाई समाधान अब तक नहीं निकल सका है।
विज्ञापन

न्यू सिटी ककरा में नगर निगम के नए कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यालय भवन का निर्माण साल 2021 में शुरू हुआ था और 28 फरवरी 2023 तक पूर्ण किया जाना था। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस की कार्यशैली के कारण निर्माण कार्य अधूरा है। अब तक सिर्फ 35 प्रतिशत निर्माण कार्य ही पूर्ण हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


4339.57 लाख रुपये की धनराशि हुई है स्वीकृत
नगर निगम कार्यालय के नए भवन निर्माण को शासन से 4339.57 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है, जबकि अनुमानित लागत 3325.41 लाख रुपये बताई जा रही है। इससे मुख्य भवन, लिफ्ट, बाउंड्रीवाॅल, यूजी टैंक, फायर फाइटिंग सिस्टम, पंप रूम, गार्ड रूम, छह मीटर चौड़ी सड़क, पार्किंग का निर्माण व स्ट्रीट लाइट लगाई जानी है।

इतना ही हो पाया कार्य
मैसर्स स्काईलाइन इंफ्रावर्ड प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ को निर्माण का कार्य सौंपा गया है। इसके द्वारा भू-तल में चिनाई एवं छत ढलाई का कार्य पूरा करा दिया गया है। प्लास्टर का कार्य प्रगति पर है। प्रथम तल पर छत ढलाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। 25 प्रतिशत ब्रिक वर्क का कार्य प्रगति पर है। पोर्च तथा फूड कोर्ट में छत ढलाई का कार्य पूर्ण है। बाउंड्रीवॉल का निर्माण कार्य प्रगति पर है।

पुराने भवन का फर्श नीचा, पानी निकासी का रास्ता नहीं
टाउनहाल स्थित नगर निगम कार्यालय काफी पुराना है। यहां पर नगर पालिका परिषद का कार्यालय संचालित होता था। साल 2018 में नगर निगम का दर्जा मिलने पर इसी भवन में कार्यालय चल रहा है। जहां पर अधिकारियों व कर्मचारियों के बैठने के लिए जगह की कमी है। भवन का फर्श मुख्य सड़क से नीचा है और जल निकासी की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में बारिश होने तथा शहर में नालों की सफाई कार्य सही से न होने के कारण नगर निगम कार्यालय व आसपास जलभराव हो जाता है।

नगर निगम कार्यालय के नवीन भवन का निर्माण न्यू सिटी ककरा में चल रहा है। कार्य की प्रगति काफी धीमी है। इसको लेकर कई बार कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस से नाराजगी जताते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए गए है। - संतोष कुमार शर्मा, नगर आयुक्त, नगर निगम


निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का 35 प्रतिशत कार्य पूरा करा लिया गया है। शीघ्र कार्य पूर्ण कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। साल के अंत तक निर्माण हो जाएगा। - रघुवंश राम, प्रोजेक्ट मैनेजर, सीएंडडीएस

न्यू सिटी ककरा में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय नवीन भवन

न्यू सिटी ककरा में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय नवीन भवन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed