फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Municipal Corporation is making rounds for birth and death certificates

Shahjahanpur News: जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए चक्कर कटवा रहा नगर निगम

Tue, 16 Apr 2024 05:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 16 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation is making rounds for birth and death certificates
​शिवम सिंह, रोजा
शाहजहांपुर। जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में नगर निगम के कर्मचारी लापरवाही बरत रहे हैं। 15 दिन की समयसीमा गुजरने के बाद भी शत-प्रतिशत प्रमाण पत्रों को जारी नहीं किया जा रहा। इस कारण लोग चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन महीनों की बात करें तो फरवरी में 1100 आवेदन जन्म प्रमाण पत्र के लिए किए गए। मार्च में इनकी संख्या 1560 तथा अप्रैल में अब तक 290 आवेदन नगर निगम को प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से जारी होने वाले आवेदन पत्रों की संख्या नगर निगम के अनुसार फरवरी में 1077, मार्च में 1522 व अप्रैल में 282 जन्म प्रमाण पत्र हैं।
विज्ञापन

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए प्राप्त आवेदनों की संख्या भी इसी तरह से है। फरवरी में जहां 290, मार्च में 268 तथा अप्रैल माह में 200 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि, फरवरी में 282, मार्च में 247 एवं अप्रैल में 155 जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद तमाम ऐसे लोग हैं जो नगर निगम के चक्कर लगा रहे हैं, इसका कारण उनके द्वारा आवेदन किए जाने के बाद भी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाए। नियमानुसार आवेदन के 15 दिन के अंदर प्रमाण पत्र जारी हो जाने चाहिए।
--------

--------
दो महीने से लगा रहे चक्कर

दो महीने पहले अपने बेटे उत्कर्ष का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। आज तक जांच के लिए भी कोई नहीं पहुंचा। निगम के कर्मचारी भी कोई सही जवाब नहीं देते। - हरिओम, सरायकाइयां
-----
सीएमओ के यहां से नहीं आया

पिछले महीने हमने अपने बेटी श्रीनिका का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। 20 मार्च को नगर निगम में डिस्पैच किया गया। एक महीना होने जा रहा है पर प्रमाण पत्र नहीं मिला। बताया जा रहा सीएमओ कार्यालय से नहीं आया है। - शिवम सिंह, रोजा
-----
अब कमियां गिनाई जा रहीं

एक महीना पहले बेटे के जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। जांच के लिए भी कोई नहीं आया। कई बार जानकारी मांगी, कुछ बताया नहीं गया। अब कमियां गिनाई जा रहीं हैं। बेटे के स्कूल में प्रवेश की दिक्कत आ रही है। - सुमित वर्मा, बीबीजई
-----

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने में कहां दिक्कत आ रही है, इसकी जानकारी कर समस्या का समाधान करवाया जाएगा। समय सीमा के अंदर प्रमाण पत्र जारी होने चाहिए। इसके लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। - डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, शाहजहांपुर।

---------------
प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ये कागजात जरूरी
-जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन पत्र की प्रति के साथ आवेदक और दो गवाहों के आधार कार्ड की छायाप्रति व शपथ पत्र लगाया जाना जरूरी है। सभी दस्तावेजों को नगर निगम कार्यालय स्थित काउंटर पर रिसीव कराना होगा। इसके बाद आवेदन पत्र का सत्यापन होगा। इसमें सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। नगर निगम प्रक्रिया पूरी करने में 15 दिन लेता है।

शिवम सिंह, रोजा

शिवम सिंह, रोजा

शिवम सिंह, रोजा

शिवम सिंह, रोजा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed