फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mumukshu Mahotsav will begin today, Vijay Kaushal will narrate the story of Rama.

Shahjahanpur News: आज से शुरू होगा मुमुक्षु महोत्सव, रामकथा सुनाएं विजय कौशल

Mon, 23 Feb 2026 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Mumukshu Mahotsav will begin today, Vijay Kaushal will narrate the story of Rama.
शाहजहांपुर। 24 फरवरी से आरंभ हो रहे मुमुक्षु महोत्सव की सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकीं हैं। सोमवार को समीक्षा बैठक में महोत्सव से संबंधित सभी महत्वपूर्ण समितियों के प्रभारियों से उनके दायित्व के निर्वहन की रणनीति पर चर्चा एवं समीक्षा की गई। प्रतिदिन विजय कौशल महाराज दिन में दो से शाम पांच बजे तक श्री रामकथा का वाचन करेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. आरके आजाद ने बताया कि 24 फरवरी को प्रातःकाल 9 बजे गुरु पूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा। 10 बजे मुमुक्षु आश्रम की यज्ञशाला में रुद्र महायज्ञ आरंभ होगा। जिसकी पूर्णाहुति 2 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी। मंगलवार को श्रीराम कथा संदेश वाहन यात्रा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

श्री रामकथा पंडाल के समीप स्थापित किए गए श्री हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित होगा। तीन हजार श्रद्धालुओं के लिए पंडाल तैयार किया गया है। दो मार्च को शाम सात बजे भजन संध्या में भजन गायक डॉ. कमलेश उपाध्याय हरिपुरी, साध्वी भक्ति प्रभा एवं महंत गुरुप्रसाद उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल के संचालन में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रो. आदित्य कुमार सिंह, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. मधुकर श्याम शुक्ला, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. अजीत सिंह चारग, प्रो. शालीन कुमार सिंह, डॉ. जयशंकर ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed