Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mulayam Singh won the 1991 assembly elections from Tilhar,

1991 में तिलहर से विधानसभा चुनाव जीते थे मुलायम सिंह यादव

Tue, 11 Oct 2022 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Mulayam Singh won the 1991 assembly elections from Tilhar,
शाहजहांपुर। तिलहर में आनंद गुप्ता के आवास पर समर्थकों से मंत्रणा करते सपा संरक्षक। फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर/तिलहर। मुलायम सिंह यादव का शाहजहांपुर से गहरा नाता रहा। वर्ष 1991 में वह जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में तिलहर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़े और जीते थे। बाद में उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कई बार शाहजहांपुर आए थे। शहर की कई सियासी हस्तियों से उनके गहरे ताल्लुकात रहे।
विज्ञापन

1991 में सत्यपाल सिंह यादव जनता पार्टी से लोकसभा और विधानसभा का चुनाव जीते थे। बाद में उन्होंने तिलहर विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। रिक्त सीट पर हुए उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव ने जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। नामांकन के बाद तिलहर विधानसभा में चुनाव प्रचार भी किया था। वह क्षेत्र के लोगों को नाम लेकर से पुकारते थे। इसके चलते वह सभी के प्रिय नेता बन गए थे। इटावा के जसवंत नगर में चुनाव प्रचार के दौरान पैर में चोट लगने के कारण प्लॉस्टर चढ़ा होने के बावजूद मुलायम सिंह यादव तिलहर क्षेत्र में जनता से जनसमर्थन मांगने आए थे।
विज्ञापन

उनके चुनाव प्रचार की कमान रामशरण दास समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने संभाली थी। उन्होंने तिलहर की चंदन लाल बजरिया धर्मशाला में चुनाव कार्यालय खोला था। तत्कालीन चेयरमैन इफ्तिखार हुसैन उर्फ मकन्नू बाबू, अहमद उल्ला खान, अशोक शर्मा, मनमोहन शर्मा, आनंद गुप्ता सराफ, सुभाष गुप्ता, सूफी अजीज से भी मिलते-जुलते रहे। चुनाव परिणाम में मुलायम सिंह 34 हजार, 855 वोट पाकर जीते थे। कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पाल सिंह मुन्ना को 24 हजार, 533 वोट मिले थे। मुलायम सिंह जसवंतनगर सीट से भी जीते थे। बाद में उन्होंने तिलहर सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद फिर हुए उपचुनाव में वीरेंद्र पाल सिंह मुन्ना ने तिलहर सीट जीत ली थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह यादव के परिवार से सपा संस्थापक के निकट संबंध रहे। सत्यपाल सिंह के निधन पर वह उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने शाहजहांपुर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम से दोस्ती के खातिर वीपी सिंह ने छोड़ दी थी पुलिस की नौकरी
शाहजहांपुर। शहर के मोहल्ला कटिया टोला निवासी सपा के वरिष्ठ नेता रहे वीपी सिंह वर्मा के मुलायम सिंह यादव से करीबी संबंध थे। वीपी सिंह उनके संघर्ष के दिनों के साथी थे। उनके इशारे पर ही वह इंस्पेक्टर पद से त्यागपत्र देकर पिछड़ों को एकजुट करने निकल पड़े थे।
किसान बिरादरी में अच्छी पकड़ रखने वाले वीपी सिंह वर्मा 1967 में सैफई के जसवंतनगर थाने के प्रभारी हुआ करते थे। तब शिक्षक होने के नाते मुलायम सिंह यादव क्षेत्र की समस्याएं लेकर वीपी सिंह के पास आते थे। धीरे-धीरे दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी। इमरजेंसी के दौरान मुलायम सिंह जेल गए। उस समय वीपी सिंह अपनी नौकरी की परवाह न करते हुए वर्दी में उनसे मिलने कारागार पहुंच गए थे।
मुलायम के करीबी होने के नाते सभी कयास लगाने लगे थे कि वीपी सिंह राजनीति में जाएंगे। समाजवादी जनता पार्टी बनने पर वीपी सिंह ने इंस्पेक्टर की नौकरी को त्याग दिया। वह पूरी तरह से मुलायम के साथ आ गए। तब मुलायम सिंह प्रदेश अध्यक्ष और वीपी सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया गया। वह लगातार मुलायम के सारथी बनकर उनके साथ रहे। वीपी सिंह के पुत्र अमित वर्मा एडवोकेट ने बताया कि वर्ष 1989 में मुलायम सिंह के मुख्यमंत्री बनने पर वीपी सिंह वर्मा को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बनाया गया था। 1997 में वीपी सिंह की बेटी की शादी में मुलायम शिरकत करने भी आए थे। संवाद
2014 में खिरनीबाग में की थी जनसभा
2014 के लोकसभा चुनाव में पूर्व सांसद मिथलेश कुमार के समर्थन में मुलायम सिंह यादव ने खिरनीबाग के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। उस समय उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। पुलिस लाइन में मीडियाकर्मियों ने बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने विनम्रता दिखाते हुए इन्कार कर दिया था।
सपा कार्यालय पर हुई शोकसभा, आत्मशांति के लिए रखा मौन
शाहजहांपुर। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन पर मोहल्ला बिजलीपुरा स्थित जिला कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन किया गया। पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व विधायक राजेश यादव, रोशन लाल वर्मा, राजेश वर्मा, उपेंद्र पाल सिंह, रणंजय यादव, सैयद रिजवान, संजीव वर्मा आदि शामिल रहे। वहीं, प्रसाद भवन में हुई शोकसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद व पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने नेता जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा, कल्लू यादव, योगेंद्र शर्मा, रऊफ खां, पवन मिश्रा, मनीष यादव, जगजीत टांडे, अतुल मौर्या, फिरोज बेग, कपिल वर्मा, पिंटू तिवारी, अपूर्व अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय में आयोजित शोकसभा में भी पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। महाविद्यालय के सचिव डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य डॉ. आरके आजाद, उपप्राचार्य डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. प्रभात शुक्ला मौजूद रहे। संवाद

कार्यकर्ता सैफई के लिए रवाना
सैफई में होने वाले नेताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जिले से कार्यकर्ताओं के रवाना होने लगे हैं। पूर्व एलएलसी अमित यादव रिंकू ने बताया कि नेताजी उनके परिवार के काफी नजदीकी रहे हैं। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जिले के तमाम कार्यकर्ता सैफई पहुंच रहे हैं।

शाहजहांपुर। एक कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह यादव व अन्य

शाहजहांपुर। एक कार्यक्रम में मुलायम सिंह यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह यादव व अन्य- फोटो : SHAHJAHANPUR

कटिया टोला में आयोजित एक कार्यक्रम पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व सत्यपाल सिंह यादव व बीपी सिंह वर्म?

कटिया टोला में आयोजित एक कार्यक्रम पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व सत्यपाल सिंह यादव व बीपी सिंह वर्म?- फोटो : SHAHJAHANPUR

तिलहर में 1991 में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री स्व राममूर्ति सिंह वर्मा के  साथ मुलायम सिंह क?

तिलहर में 1991 में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री स्व राममूर्ति सिंह वर्मा के साथ मुलायम सिंह क?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed