फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mulayam Singh had deep connection with Shahjahanpur won assembly bypoll from Tilhar

Mulayam Singh Yadav: मुलायम सिंह का शाहजहांपुर से था गहरा नाता, 1992 में तिलहर से जीते थे विधानसभा चुनाव

Mon, 10 Oct 2022 04:00 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 10 Oct 2022 04:00 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कई बार शाहजहांपुर आए थे। शहर की कई राजनीतिक हस्तियों से उनके गहरे ताल्लुकात रहे। 1991 में सत्यपाल सिंह यादव लोकसभा और विधानसभा का चुनाव जीत गए थे। उन्होंने तिलहर विधानसभा से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन
Mulayam Singh had deep connection with Shahjahanpur won assembly bypoll from Tilhar
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह यादव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुलायम सिंह यादव का शाहजहांपुर से गहरा नाता रहा। 1992 में वह जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में तिलहर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीते थे। बाद में उन्होंने यहां से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव कई बार शाहजहांपुर आए थे। शहर की कई राजनीतिक हस्तियों से उनके गहरे ताल्लुकात रहे। 1991 में सत्यपाल सिंह यादव लोकसभा और विधानसभा का चुनाव जीत गए थे। उन्होंने तिलहर विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। रिक्त हुई सीट पर हुए उपचुनाव में मुलायम सिंह यादव ने जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। मुलायम सिंह 34, 855 वोट पाकर जीते थे।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र पाल सिंह मुन्ना को 24,533 वोट मिले थे। मुलायम सिंह जसवंतनगर सीट से भी जीते थे। बाद में उन्होंने तिलहर सीट से इस्तीफा दे दिया था। बाद में वीरेंद्र पाल सिंह मुन्ना ने तिलहर सीट जीत ली थी। पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह यादव के परिवार से उनके निकट संबंध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यपाल सिंह के निधन पर वह अंत्येष्टि में शामिल होने शाहजहांपुर आए थे। सत्यपाल सिंह के बेटे राजेश यादव को उन्होंने टिकट दिया। वह सपा से दो बार विधायक रहे। वहीं छोटे बेटे अमित यादव रिंकू बाद में एमएलसी बने। इसके अलावा जिले के कई अन्य लोगों से मुलायम सिंह यादव के सीधे संबंध रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed