फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MRF center starts

ककरा में एमआरएफ सेंटर शुरू

Thu, 11 Mar 2021 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
MRF center starts
लोकार्पण करने के बाद एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से शहर के ककरा क्षेत्र में मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निर्माण कराया गया है। यहां ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कूड़े को अलग-अलग करके निस्तारण किया जाएगा। इसका लोकार्पण बुधवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने किया। इसके साथ ही कूड़ा प्रबंधन का कार्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि एमआरएफ सेंटर के माध्यम से कचरे का सही निस्तारण हो सकेगा। उन्होंने नगरवासियों से कचरे को कूड़ेदान में डालने और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सहयोग करने की अपील की। स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 में नगर निगम शाहजहांपुर को पहला स्थान दिलाने के लिए फीडबैक देने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि कचरे के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए नगर निगम की ओर से एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि घरों से निकलने वाले कचरे को डोर-टू-डोर एकत्रित कर एमआरएफ सेंटर पर लाया जाएगा। जहां सूखे व गीले कचरे को अलग किया जाएगा। उसके बाद सूखे कचरे, पॉलीथीन व ठोस कचरे की छंटनी कर उसको रिसाइकलिंग के लिए भेज दिया जाएगा। इसके बाद हरे और गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी, तो वहीं सूखे कचरे जैसे प्लॉस्टिक को अलग करके उपयोगी बनाने का काम होगा। सूखा कचरा आय का साधन बनेगा। उन्होंने घर पर ही होम कंपोस्टिंग की प्रक्रिया के अपनाकर कचरे का सही निपटारा करने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरा बीनने वाले बच्चों ने प्रस्तुत किया नृत्य
लोकार्पण कार्यक्रम की शुरूआत पर क्षेत्र में कचरा बीनने वाले परिवारों के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। जिसे कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने सराहा। एमआरएफ सेंटर की प्रभारी साक्षी सिरारी ने कचरा निस्तारण की प्रक्रिया से अवगत कराया।

ये लोग रहे मौजूद
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन सुरेंद्रनाथ वाल्मीकि, अपर नगर आयुक्त एसके सिंह, उप नगर आयुक्त आशुतोष कुमार दुबे, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, अंगद गुप्ता, महाप्रबंधक (जल) वीएन द्विवेदी, मुख्य अभियंता (सिविल) दिनेश चंद्र सचान, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी गौतम, स्वच्छता प्रभारी अल्पना श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, कवि डॉ. इंदु अजनबी आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर के ककरा में एमआरएफ सेंटर का फीता काटकर लोकार्पण करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना  ?

शाहजहांपुर के ककरा में एमआरएफ सेंटर का फीता काटकर लोकार्पण करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed