शाहजहांपुर। सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान शाहजहांपुर में जिला अस्पताल बनवाए जाने तथा स्वास्थ्य विभाग संबंधी सुविधाएं बेहतर किए जाने का मुद्दा उठाया।
सांसद ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने के बाद जिला अस्पताल का अस्तित्व समाप्त हो गया है। जिला मुख्यालय पर एक जिला अस्पताल होना अति आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने कांट के जिगनेरा में स्थापित मेडिकल कॉलेज में खाली पड़ी जमीन पर ओपीडी तथा अन्य भवन बनाने की मांग की।
सांसद ने मेडिकल कॉलेज में सीसी यूनिट, न्यूरो विभाग, हृदय रोग विभाग, एमआरआई, सीटी स्कैन, कैंसर संबंधी विभाग खोलने के साथ ही आधुनिक सुविधाओं की कमी को पूरा करते हुए डॉक्टर तथा नर्सों की तैनाती कराने की मांग की। संवाद