फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MP hygiene campaign launched at the station

सांसद ने स्टेशन पर शुरू किया स्वच्छता अभियान

Fri, 02 Oct 2015 11:25 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 02 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
MP hygiene campaign launched at the station
केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को जमीन पर उतारने के लिए सांसद कृष्णा राज ने गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने सभी को सप्ताह में दो घंटे स्वच्छता अभियान चलाने की शपथ दिलाई। इसी तरह भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने बिसरात घाट व हनुमत धाम में, छावनी परिषद ने कैंट एरिया में, पतंजलि योग समिति ने खिरनीबाग की स्वच्छकार बस्ती मेें और कांट नगर पंचायत के वार्ड सदस्यों ने मलिन बस्तियों से गंदगी समेटकर वहां के लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान की शुरुआत सांसद ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करके की। उन्होंने साड़ी का पल्लू कमर में खोंसकर हाथ में झाड़ू थामी तो उनके साथ मौजूद भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, मंजुला बाथम, सरोज गुप्ता, पंकेश मिश्र, राजेश गुप्ता, दिवाकर मिश्र भी स्टेशन की सफाई में जुट गए। रेलवे के सफाई निरीक्षक त्रिलोक सिंह ने कूड़ा समेटने में इन सभी की मदद को सफाई कर्मी जुटा दिए।
विज्ञापन

उधर, बिसरात घाट के हनुमत धाम पर नगर विधायक सुरेश खन्ना ने बापू और शास्त्री जी को नमन करके सफाई अभियान छेड़ा तो उनके इस नेक कार्य में चंद्र प्रकाश मिश्र, संतोष शुक्ला, सुधीर गुप्ता, संजीव गुप्ता, रामसनेही, नरेंद्र गुरु, वेदप्रकाश मौर्य, नरेश पांचाल आदि भी शामिल हो गए। हनुमत धाम परिसर को साफ.सुथरा करने में मानव उत्थान सेवा समिति के जिला प्रधान प्रेमचंद्र गुप्ता के नेतृत्व मेें अनिल द्विवेदी, चंद्रपाल राठौर, हीरा लाल, गुड्डी गुप्ता, रीतू द्विवेदी आदि ने श्रमदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी कड़ी में छावनी परिषद ने कैंट क्षेत्र में स्वच्छ शाहजहांपुर छावनी अभियान के तहत इलाके में श्रमदान से सफाई कार्य किया। कैंट बोर्ड के सीईओ ज्योति कुमार ने सभी वार्ड सदस्यों समेत जनसामान्य को स्वच्छता की शपथ दिलाई। सफाई अभियान में छावनी परिषद के उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित, गजेंद्र गंगवार, निशांत यादव, एके धवन, राजेश्वर पाठक, उर्मिला, नीलम, रेखा, शारदा आदि शामिल रहीं।
पतंजलि योग समिति से ज्ञानेश मिश्रा, ओपी श्रीवास्तव, नरेंद्र गुप्ता, अभिनव ओमर, पीएन सक्सेना आदि ने संयोजक अनिल गुप्ता के नेतृत्व में खिरनीबाग की स्वच्छकार बस्ती से लेकर सदर बाजार चौराहा तक झाड़ू लगाई। कांट में चेयरमैन रईस मियां ने वार्ड सदस्य रफीउश्शान खां, मयंक गुप्ता, पातीराम, परवीन आफताब, इमरान, सरोज, लज्जाराम आदि के साथ मलिन बस्ती में सफाई अभियान चलाया और लोगों से गंदगी नहीं बिखेरने का अनुरोध किया।


स्वच्छता की शपथ का प्रारूप एक नजर
मैं शपथ लेता हूं कि स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगा। न गंदगी करूंगा और न गंदगी करने दूंगा। हर सप्ताह दो घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करूंगा। यह शपथ अन्य सौ व्यक्तियों को भी लेने को प्रेरित करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed