फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Motorcyclist dies after being hit by a car; father and brother injured.

Shahjahanpur News: कार की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत, पिता और भाई घायल

Mon, 22 Jun 2026 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist dies after being hit by a car; father and brother injured.
शो​भित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव भरौना निवासी 24 वर्षीय शोभित की बाइक में कार से टक्कर लग गई। हादसे में शोभित की मौत हो गई। बाइक पर सवार उनके पिता दिनेश व भाई विशू घायल हो गए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, पिछले कई दिन से शोभित को बुखार आ रहा था। उनकी प्लेटलेट्स कम हो गईं थीं। शनिवार की शाम शोभित अपने पिता दिनेश व भाई वीशू के साथ दवाई लेने के लिए जहानीखेड़ा गए थे। वापसी के दौरान लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर कार की टक्कर लगने से तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शोभित की गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, दिनेश और उनके बेटे वीशू को अधिक चोट नहीं आई है। वह दोनों काफी देर तक शोभित की मौत से अंजान रहे, लेकिन देर रात हुई जानकारी के बाद दोनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने बताया कि शोभित चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनका विवाह नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
बेटी के घर जा रहे दिव्यांग की वाहन की टक्कर लगने से जान गई
तिलहर। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के बबक्करपुर गांव निवासी 45 वर्षीय दिव्यांग जागेश्वर की शनिवार रात लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर नगरिया मोड़ पर किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। वह अपनी बेटी के घर जा रहे थे।
परिजनों के अनुसार, जागेश्वर एक हाथ से दिव्यांग थे। वह तीन-चार साल से दिल्ली की एक कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार रात वह दिल्ली से आने वाली बस से नगरिया मोड़ के पास उतरे। रात में कोई सवारी नहीं मिलने पर वह तिलहर के हिशमाह गांव निवासी अपनी बेटी नेहा से मिलने के लिए पैदल चल दिए।
थोड़ी दूर चलते ही किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। साथ ही वाहन का पहिया उनके सिर से गुजर गया। जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। नगरिया चौकी पुलिस ने उनकी जेब में मिले कागजात से शव की पहचान कराई। हादसे के बाद मृतक की पत्नी सोमवती, बेटी नेहा, बेटे करन व विक्रम बिलख पड़े। सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। हादसा किस वाहन से हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद
-----------------------------
ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर लगने से बाइक सवार ग्रामीण ने दम तोड़ा
शाहजहांपुर। तिलहर के मूला गौटिया गांव निवासी 42 वर्षीय छत्रपाल की बाइक में शनिवार रात मदनापुर क्षेत्र के बरखेड़ा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर लग गई। हादसे में उनकी मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, छत्रपाल शनिवार शाम रजपुरा बाजार में खरीदारी करने के लिए गए थे। वापसी के दौरान मदनापुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा गांव पास उन्होंने जलालाबाद रोड पर स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाया और घर की ओर चल दिए।
इस बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल लाते समय उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि छत्रपाल खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी सात बेटियां व एक बेटा है। बेटे और तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बाकी बच्चों की जिम्मेदारी उनकी पत्नी राजेश्वरी के कंधों पर आ गई है। संवाद
---------------------
गोवंशीय पशु से टकराकर बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल

कलान। रुकनपुर गांंव के पास शनिवार की रात गोवंशीय पशु से टकराकर बाइक पर सवार एटा जिले के अलीगंज क्षेत्र के गांंव भरपुरा निवासी अनुज और फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद निवासी फूलचंंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां दोनों को प्राथमिक उपचार देने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल अनुज ने बताया कि वह क्षेत्र के गांव नरसुइया में गई साले की बरात में शामिल होकर लौट रहे थे। संवाद

शोभित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

शोभित का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed