फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother Weeps at Puwayan Police Station... Young Woman Leaves with Her Lover

Shahjahanpur News: पुवायां थाने में रोती रही मां...प्रेमी के साथ चली गई युवती

Sun, 17 May 2026 11:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Mother Weeps at Puwayan Police Station... Young Woman Leaves with Her Lover
पुवायां। थाने में काफी देर तक रोते हुए मां अपनी पुत्री को घर ले जाने के लिए समझाती रही लेकिन युवती खुद को बालिग होने की बात कहते हुए प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन

पुवायां के एक ग्राम निवासी एक युवक दिल्ली में रहकर किसी फैक्टरी में काम करता है। उसकी रिश्तेदारी बरेली में है। रिश्तेदारी में जाने के दौरान पड़ोस की एक लड़की से उसकी बात होने लगी। डेढ़ साल तक फोन पर बात होने के बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। छह मई को लड़की ने अपने परिजनों को बताया तो उन्होंने शादी करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद छह मई को ही लड़की प्रेमी के पास दिल्ली चली गई। दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। युवती के परिजनों को जानकारी मिली कि वह गांव में ही है तो रविवार को युवती की मां, भाई, बहन के साथ कई परिजन पुवायां पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने युवती को बुलाया तो उसने अपने आप को बालिग बताते हुए शादी के कागजात पेश करते हुए प्रेमी के साथ रहने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मां काफी देर तक रो-रोकर पुत्री को मनाती रही, लेकिन वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ चली गई। इसके बाद परिजन रोते हुए अपने घर चले गए। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। सिर्फ बात करने के लिए कहा था। इसीलिए मिलवा दिया गया। लड़की ने शादी कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed