फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother suspects murder in the death of pregnant woman

Shahjahanpur News: गर्भवती महिला की मौत पर मां ने जताया हत्या का शक

Tue, 24 Jun 2025 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Mother suspects murder in the death of pregnant woman
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी गर्भवती स्वाति की मौत के मामले में मां ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना शाहबाद क्षेत्र के मोहल्ला सुलमानी निवासी सुनीता ने बताया कि 22 वर्षीय बेटी स्वाति की शादी दो जुलाई 2024 को शाहजहांपुर के थाना चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई निवासी सुमित से की थी। बेटी पांच माह की गर्भवती थी। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था।
विज्ञापन

सोमवार शाम अजीजगंज मोहल्ले में एक रिश्तेदार की तेरहवीं थी। वे लोग वहां आए हुए थे। दामाद भी वहां पहुंचा। अचानक किसी का फोन आने पर तुरंत ही लौट गया। इसके बाद उसका फोन नहीं लगा। कुछ देर बाद दामाद का फोन आया। उसने कहा कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घरवालों ने बताया कि ज्यादा फोन पर बात करने के कारण सुमित ने स्वाति को डांट दिया था। इसके बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर सुमित के भाई ने आवाज लगाई। स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया तो स्वाति साड़ी के फंदे से लटकी हुई मिली। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed