{"_id":"652e667eb5be0e00670304cd","slug":"mother-and-son-dies-as-pickup-hits-bike-in-shahjahanpur-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, दवा दिलाने जा रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, दवा दिलाने जा रहा था युवक
Tue, 17 Oct 2023 04:18 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 17 Oct 2023 04:18 PM IST
सार
गांव शहर निवासी आशीष अपनी मां नन्हीं देवी को दवा दिलाने मदनापुर आया था। लौटते समय उसकी बाइक को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे की मौत हो गई।
विज्ञापन
आशीष और नन्ही देवी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ है। गांव शहर निवासी आशीष (19) की बाइक को पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में आशीष और उसकी मां नन्ही देवी (55) की मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
आशीष कक्षा 11 का छात्र था। सोमवार को करीब पांच बजे वह अपनी मां को दवा दिलाने मदनापुर आया था। रास्ते में बुधवाना रोड के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आशीष की मौके पर मौत हो गई। अस्पताल लाते समय नन्ही देवी ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।