फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother and son die after ambulance overturns on Delhi-Lucknow highway in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: टूरिस्ट बस की टक्कर से हाईवे पर पलटी एंबुलेंस, मां-बेटे की मौत

Sun, 23 Nov 2025 01:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Nov 2025 01:57 PM IST
सार

शाहजहांपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। घायल युवक को लखनऊ लेकर जा रही एंबुलेंस को टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल युवक और उनकी मां की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Mother and son die after ambulance overturns on Delhi-Lucknow highway in Shahjahanpur
अनवर और अंजुम के फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर ऊचौलिया के पास टूरिस्ट बस की टक्कर लगने से एंबुलेंस पलट गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार कांट थाना क्षेत्र के मरहैया गांव निवासी 50 वर्षीय अंजुम व उनके 28 वर्षीय बेटे अनवर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मृतक के चाचा शबाव ने बताया कि शनिवार को भतीजा अनवर अपने चार साथियों के साथ कार से दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए निगोही गया था। शनिवार रात करीब 11 बजे लौटते समय टिकरी चौकी क्षेत्र में कार पलटने से वह घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घायल को लखनऊ ले जा रहे थे परिजन 
हालत गंभीर देखकर रविवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे अनवर को लखनऊ रेफर कर दिया गया। अनवर की मां अंजुम, चाचा रशीद, मामा पप्पू उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर उचौलिया के पास नेपाल से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस की टक्कर लगने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अंजुम की मौके पर ही मौत हो गई। सांसें चलती देख अनवर को परिजन राजकीय मेडिकल कॉलेज ले कर गए। जहां से उसे बरेली रेफर किया गया। फरीदपुर के पास अनवर ने भी दम तोड़ दिया। एंबुलेंस में सवार बाकी लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।


मां-बेटे की मौत से सदमे में परिजन
परिजनों ने बताया कि अनवर दो भाइयों में छोटा था। अनवर व मां की मौत की सूचना पर बड़े भाई अजमल बेसुध हो गए। अनवर अविवाहित था और निजी नौकरी करता था। उनका एक भाई अजमल मुंबई में रहकर काम करता है। मां-बेटे की मौत से परिजन सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed