{"_id":"582724274f1c1b7304b3900d","slug":"most-atms-in-the-district-on-saturday-are-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को भी ठप रहे जिले में अधिकांश एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को भी ठप रहे जिले में अधिकांश एटीएम
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
नोट बंद
- फोटो : अमर उजाला
गिने-चुने एटीएम से निकली नगदी, उमड़े लोग
आरबीआई से मिले सिर्फ दो हजार के नए नोट
पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट बंद हो जाने और नई करेंसी के नोट शनिवार को भी एटीएम में नहीं पड़ने से जिले के अधिकांश एटीएम शनिवार को भी ठप रहे। अपवाद के तौर पर केवल निजी क्षेत्र के बैंकों के जो एटीएम चले, उन पर उमड़ी भारी भीड़ से लोगों को पैसा निकालना कठिन हो गया।
जिले में राष्ट्रीयकृत और निजी क्षेत्रों की 29 बैंकों की 251 शाखाएं हैं और उन्होंने विभिन्न स्थानों पर 350 से अधिक एटीएम बने हैं। दो दिन से अधिकांश एटीएम में नई- पुरानी करेंसी नहीं पड़ने से उनसे नगदी की निकासी नहीं हो पाई। इस स्थिति में शनिवार को भी कोई सुधार नहीं हुआ क्योेंकि कैश की कमी से ज्यादातर एटीएम सूने पड़े रहे।
हालांकि, इस दौरान एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम चालू रहे, लेकिन उन पर इतनी भीड़ उमड़ी कि कई एटीएम दोपहर बाद तीन बजे से बंद हो गए।
विज्ञापन
लीड बैंक मैनेजर बीएम गुप्ता ने बताया कि आरबीआई से अभी केवल दो हजार के नोट मिले हैं, लेकिन उन्हें एटीएम में इसलिए नहीं डाला गया क्योंकि बाजार में छोटे नोटों की पहले से कमी बनी है। एलबीएम के अनुसार पांच सौ रुपये के नए नोट प्राप्त होते ही स्थित सामान्य हो जाएगी।