फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mosquitoes kept biting all night, food was not found in the stadium

रुकने वाली जगह पर रात भर काटते रहे मच्छर, स्टेडियम में नहीं मिला खाना

Sat, 05 Nov 2022 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Mosquitoes kept biting all night, food was not found in the stadium
शाहजहांपुर। जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को रातभर मच्छरों ने सोने नहीं दिया गया। सुबह स्टेडियम में खेलने गए तो दोपहर तक बिना कुछ खिलाए भागदौड़ कराई जाती रही।
विज्ञापन

माध्यमिक स्कूलों की जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले की सदर, जलालाबाद, कलान, तिलहर व पुवायां तहसीलों में स्थित राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्त विहीन स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के ठहरने का इंतजाम शहर के चार स्कूलों में किया गया। इनमें रुकने वाले छात्र-छात्राओं का कहना है कि स्कूलों में रातभर उन्हें मच्छर काटते रहे, जिसकी वजह से वह सही से सो नहीं पाए। शुक्रवार सुबह वे स्टेडियम पहुंचे और खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। दोपहर तक उन्हें कुछ भी खाने को नहीं मिला। खाली पेट ही प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना पड़ा।
विज्ञापन

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए दूसरी जगह आने-जाने में कुछ न कुछ परेशानी उठानी ही पड़ती है। फिर भी थोड़ा ध्यान रखना चाहिए था। - अरुण वर्मा, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज, जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी कॉलेज की नई बिल्डिंग में जलालाबाद व कलान के छात्रों को ठहराने की व्यवस्था की गई है। यहां रातभर मच्छरों ने बहुत काटा। वहीं स्टेडियम पर खेलने पहुंचे तो दोपहर तक कुछ खाने को नहीं मिला है। - आकाश, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज, जलालाबाद
400 मीटर दौड़ में एक लड़की के रुकने की वजह से दोबारा गेम कराया गया। पहली बार दौड़ होने पर वह तीसरे नंबर पर आईं थीं। एक खिलाड़ी की वजह से गेम को दोबारा नहीं कराना चाहिए था। - अंशिका सिंह, आदर्श इंटर कॉलेज कटरा
एसपी कॉलेज में ठहरने की व्यवस्था की गई है। स्कूल के शिक्षक ने रात को खाना खिलवाया था लेकिन आज सुबह से खाना नहीं मिला है। एक समोसा खाकर प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे हैं। - अरविंद कुमार, जीआईसी कलान

जिन स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आए हैं, उनको भोजन कराने की जिम्मेदारी स्कूल की तय की गई है। स्टेडियम में टीमें लेकर आने वाले प्रभारियों को भोजन दिया जाता है। यही नियम है। - अवनीश अरुण, भोजन व्यवस्था प्रभारी व प्रधानाचार्य देवी प्रसाद इंटर कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed